Xiaomi Dussehra Mobile Phone Offers Sale: त्योहारी सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। शाओमी ने दशहरा सेल की घोषणा की है, जिसमें कंपनी के कई स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहे हैं। आपको ध्यान देना होगा कि शाओमी दशहरा सेल की आज आखिरी दिन है।
Redmi 12C
शाओमी की आधिकारिक साइट पर सेल के दौरान रेडमी 12 सी (6GB+128GB) को 6,500 रुपये की छूट के बाद महज 9,499 रुपये लिस्ट किया गया है। जबकि, इस फोन की असली कीमत 15,999 रुपये है। सबसे खास बात ये है कि डिवाइस के साथ Redmi Buds 4 Active या Redmi SonicBass Earphone 2 मात्र ₹1,199 में मिल रहा है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 128GB/64GB स्टोरेज ऑप्शन में भी आता है। वर्तमान में 6जीबी वेरिएंट मात्र 6,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Redmi Note 12
अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से अधिक या आसपास है तो आपके लिए रेडमी नोट 12 फोन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। दशहरा सेल के दौरान यह डिवाइस 7,000 रुपये की भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ 13,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जबकि, इस फोन की असली कीमत 20,999 रुपये है। यह कीमत रेडमी नोट 12 के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। रेडमी का यह डिवाइस 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ भी आता है, जो इस समय 18,999 रुपये के बजाय 11,999 रुपये में उपलब्ध है। इतना ही नहीं एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट का इस्तेमाल करने पर डिवाइस पर 1,500 रुपये की तत्काल छूट मिल रही है। इसके अलावा डिवाइस पर 1000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ेंः OnePlus Open के बाद OnePlus 12 5G की बारी, बड़े बदलाव के साथ आने की संभावना
Redmi K50i 5G
दशहरा सेल के आखिरी दिन शाओमी के धाकड़ स्मार्टफोन में शुमार Redmi K50i 5G को भी भारी-भरकम छूट के साथ लिस्ट किया गया है। 31,999 रुपये एमआरपी वाला यह स्मार्टफोन इस समय 12,000 रुपये की छूट के बाद 20,999 में उपलब्ध है। यह कीमत रेडमी के 50 आई 5जी के 6 GB + 128 GB वेरिएंट की है। रेडमी का यह फोन 8 GB + 256 GB स्टोरेज ऑप्शन में भी आता है, जिस सेल के दौरान 35,999 रुपये के बजाय 23,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। एक्सचेंज बोनस का लाभ लेकर डिवाइस की कीमत 3000 रुपये और कम की जा सकती है। इतना ही नहीं, डिवाइस पर ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसका लाभ इसे आप और भी सस्ते में अपने घर ला सकते हैं।
Xiaomi 12 Pro
शाओमी के प्रीमियम फोन Xiaomi 12 Pro भी सेल के दौरान 40,000 रुपये की बंपर छूट के साथ महज 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर में मिल रहा है। यह कीमत इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट की है। Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन 12 GB + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है, जिसे सेल के दौरान 84,999 रुपये के बजाय 41,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। डिवाइस पर 5000 रुपये तक की एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है, जिसका लाभ लेकर इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः Apple Iphone 15: बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने बनाया खास प्लान, दे रही 10 हजार की छूट
Redmi Pad
मोबाइल छोड़ अगर आप एक आईपैड खरीदने की सोच रहे हैं तो रेडमी पैड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दशहरा सेल (Xiaomi Dussehra Mobile Phone Sale) के दौरान रेडमी पैड (3 GB + 64 GB) को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। लेकिन ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 1,750 रुपये तक की तत्काल छूट पा सकते हैं। इस छूट के बाद पैड की कीमत घटकर 13,249 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा पेटीएम वॉलेट के साथ 2,000 तक कैशबैक और 1,000 रुपये तक की एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।
नोटः डिवाइस खरीदने से पहले एक बार Xiaomi की आधिकारिक साइट पर जाकर ऑफर्स की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines