Apple Iphone 15: बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी ने बनाया खास प्लान, दे रही 10 हजार की छूट
Apple Iphone 15: ऐप्पल आईफोन 15 को खरीदने का सुनहरा मौका है। कंपनी ने इसे इस दौरान 10 हजार रुपये की छूट के साथ उपलब्ध कराया है।
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Apple Iphone 15 Discount Offer: ऐप्पल आईफोन 15 सीरीज लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों का पसंदीदा बना हुआ है। शुरुआत में भारत से लेकर चीन, अमेरिका, दुबई सहित कई अन्य देशों आईफोन 15 की जबरदस्त मांग देखी गई। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि आईफोन 15 की चीन में आईफोन के पुराने मॉडल की तुलना में सेल में कमी आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी आईफोन 15 की बिक्री बढ़ाने के लिए कई हथकंडे अपना रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, काउंटरपॉइंट रिसर्च ने iPhone 14 की तुलना में इसके बाजार में रिलीज होने के बाद शुरुआती 17 दिनों के दौरान चीन में iPhone 15 की सेल में 4.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। अब, सेल को बढ़ाने के लिए कंपनी ने कई जबरदस्त ऑफर्स दे रही है।
आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन की बिक्री की संख्या बढ़ाने के लिए कंपनी ने चीन में कई बैंकों के साथ साझेदारी की है, जिससे ग्राहकों को डिवाइस पर अधिक छूट दी जा सके।रॉयटर्स की फाइंडिंग के अनुसार, Pinduoduo iPhone 15 Plus के 128 जीबी वैरिएंट को 900 युआन (लगभग 10 हजार रुपये) की डिस्काउंट के साथ 6,999 युआन में उपलब्ध कराया गया है। जबकि, इस फोन की असली कीमत 6,999 युआन (80 हजार के करीब) है।
इसके अतिरिक्त, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आईफोन 15 प्रो मैक्स को अलीबाबा के ताओबाओ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 10,698 युआन (1,21,590 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। जबकि, ऐप्पल स्टोर इस फोन की कीमत 11,999 युआन (लगभग 1,36,377 रुपये) है।
आपको बता दें कि आईफोन 15 को चार मॉडल में पेश किया है, जिसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स शामिल है। भारत में इन फोन्स की कीमत 79900 रुपये से लेकर 159900 रुपये तक जाती है। हालांकि, कंपनी की ओर कुछ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसका लाभ लेकर आईफोन 15 सीरीज के डिवाइस को सस्ते में खरीद सकते हैं। बात करें आईफोन 14 की तो, कंपनी की आधिकारिक साइट पर यह डिवाइस 69900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है।
ऐप्पल आईफोन 15 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि कंपनी ने इस बार अपने आईफोन को टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। डिवाइस में शानदार कैमरा पावरफुल बैटरी और कई कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: