Xiaomi ला रहा है तगड़े फीचर्स का धांसू स्मार्टफोन, डिजाइन देखकर ही आ जाएगा दिल!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Xiaomi 13 and Xiaomi 13 Pro: शाओमी अपना जबरदस्त फीचर्स का धांसू स्मार्टफोन इसी महीने के अंत तक पेश करने वाला है। आईफोन 13 सीरीज में कई मॉडल जोड़े जा सकते हैं। इसमें शाओमी 13 और शाओमी 13 प्रो शामिल होगा। इस सीरीज को कमाल के डिजाइन के साथ लाया जाएगा।
शाओमी 13 और शाओमी 13 प्रो से जुड़ी लेटेस्ट लीक सामने आई है। CAD रेंडरर्स को साझा करने के लिए Zoutons और Compar Dial शाओमी सीरीज काम करेगा। आइए आपको शाओमी 13 (Xiaomi 13) शाओमी 13 प्रो (Xiaomi 13 Pro) के बारे में जानते हैं।
CAD रेंडरर्स के अनुसार शाओमी 13 में एक फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जो सेंट्रली अलाइन्ड पंच-होल के साथ है। ये डिवाइस एक फ्लैट एज डिजाइन सपोर्ट के साथ है। दूसरी तरफ शाओमी 13 प्रो में कर्व्ड एज समेत AMOLED डिस्प्ले है।
शाओमी 13 और 13 प्रो को बेहतरीन कैमरे डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। लीक्स के अनुसार डिवाइस का प्रमुख कैमरा बम्प स्पोर्ट के साथ होगा। दोनों फोन में एलईडी फ्लैश इकाई समेत ट्रिपल कैमरा यूनिट होगा। अभी तक लीक्स में कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी नहीं हुई है।
डिजाइन पर गौर करें तो शाओमी 13 और शाओमी 13 प्रो में एक माइक्रोफोन और एक IR ब्लास्टर हो सकता है। दोनों फोन एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक स्पीकर ग्रिल, एक सिम स्लॉट और एक माइक्रोफोन के साथ होगा। शाओमी 13 डुओ के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन होगा औक बाईं और बंजर होगा।
कैमरे की बात करें तो शाओमी 13 प्रो में 1-इंच Sony IMX989 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की संभावना है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ है।
डिस्प्ले की बात करें तो शाओमी 13 का कुल माप 152.8 x 71.5 x 8.3 mm है। इस फोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिससे एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन बन सकता है। इसका प्रो मॉडल 163 x 74.6 x 8.8 mm के माप के साथ है। इसमें 6.65 इंच के करीब डिस्प्ले होगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: