X Android App Update: अगर आपर एंड्रॉयड फोन में X (Twitter) चलता हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है. X ने अपने Android ऐप का पूरी तरह नया वर्जन जारी कर दिया है. कंपनी ने दावा किया है कि इस नए ऐप में स्पीड, स्क्रॉलिंग नोटिफकेशन और ओवलऑल परफॉरमेंस पहले से काफी बेहतर हो गई है. यह अपडेट अब दुनिया भर के यूजर्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध है.
पूरी तरह नए सिरे से बनाया गया Android ऐप
X के मुताबिक, इस एंड्रॉयड ऐप को सिर्फ अपडेट नहीं किया गया, बल्कि इसे पूरी तरह से नए सरिे से बनाया है. कंपनी का कहना है कि नए आर्किटेक्चर की मदद से लंबे समय से चली आ रही परफॉर्मेंस की समस्याओं को दूर किया गया है. ऐसे में फ्यूचर में इसमें नए फीचर्स जोड़ना भी आसान होगा.
Android एक्सपीरियंस बेहतर बनाने पर फोकस
करीब एक साल पहले X ने माना था कि उसका एंड्रॉयड ऐप, iOS वर्जन की तुलना में पीछे रह गया है. इसके बाद कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स का एक्सीपीरियंस बेहतर बनाने के लिए एक अलग इंजीनियरिंग टीम बनाई है. इसी टीम ने ऐप को नए तरीक से डिजाइन किया ताकि यूजर्स का अनुभव बेहतर हो. X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने इस प्रोजेक्ट को कंपनी की सबसे बड़े इंजीनियरिंग इनोवेशन में से बताया. उनके मुताबिक ये ऐप पहले से ज्यादा तेज और स्मूथ हो गया है.
ये भी पढ़ें- टीनएजर्स को इंस्टाग्राम से लग रही सोशल मीडिया की लत, Meta पर केस दर्ज, मार्क जकरबर्ग पर लगे गंभीर आरोप
Android यूजर्स को क्या थी परेशानी?
पिछले कुछ समय से कई एंड्रॉयड यूजर्स ऐप की स्लो परफॉर्मेंस की शिकायत कर रहे थे. कुछ मामलों में शेयर किए गए लिंक से पोस्ट खुलने में भी परेशानी आ रही थी. नए अपडेट का मकसद ऐसी परेशानियों को कम करना और ऐप को ज्यादा भरोसेमंद बनाना है.
जल्द मिलेंगे कई नए फीचर्स
X ने बताया कि काम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. कंपनी अपने वाले समय में पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए भी परफॉर्मेंस को और बेहतर करेगी. इसके अलावा Spaces के लिए बेहतर सपोर्ट, नया वीडियो एडिटर, वीडियो रिएक्शन, कैशटैग और कस्टम टाइमलाइन जैसे कई नए फीचर्स भी भविष्य के अपडेट में शामिल किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- सिर्फ आवाज बढ़ाने घटाने के लिए नहीं है Volume Button! नहीं जानते होंगे इसके 5 सबसे काम के सीक्रेट फीचर्स
संबंधित खबरें
Apple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 hr agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
3 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
20 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
21 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
23 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
23 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines