आज के समय में कंप्यूटर और लैपटॉप सिर्फ ऑफिस तक सीमित नहीं है. वर्कफ्रॉम होम, पढ़ाई और रोजमर्रा के कई काम इन्हीं के जरिए पूरे होते हैं. बेहतर काम करने के लिए ज्यादातर लोग माउस और कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि इन्हें किस USB पोर्ट में लगाना सही रहता है. अगर आपके सिस्टम में USB 2.0 और USB 3.0 दोनों तरह के पोर्ट हैं, तो सही पोर्ट चुनने सन सिर्फ सिस्टेम बेहतर इस्तेमाल होता है, बल्कि दूसरे हाई-स्पीड डिवाइस के लिए भी जरूरी पोर्ट खाली रहते हैं.
माउस और कीबोर्ड के लिए कौन-सा USB पोर्ट बेहतर है?
अगर लैपटॉप या कंप्यूटर में USB 2.0 और USB 3.0 दोनों पोर्ट है तो, माउस और कीबोर्ड को USB 2.0 पोर्ट में लगाना बेहतर माना जाता है. इसकी वजह ये है कि इन दोनों डिवाइस को ज्यादा डेटा ट्रांसफर स्पीड की जरूरत नहीं होती. यूएसबी 2.0 की स्पीड इनके लिए सक्षम होती है और ये बिना दिक्कत के कर करेंगे.
USB 3.0 पोर्ट कैसे करें यूज?
USB 3.0 या USB 3.2 हाई-स्पीड पोर्ट है. इनका इस्तेमाल आप एक्सटर्नल SSD, पेन ड्राइव, हार्डडिस्क या दूसरे डिवाइस के लिए कर सकते हैं, जिन्हें तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड की जरूरत होती है. इससे सिस्टम के भी पोर्ट सही तरीके से इस्तेमाल हो पाते हैं.
क्या USB 3.0 में लगाने से कोई नुकसान होता है?
अगर आप माउस या कीबोर्ड को USB 3.0 पोर्ट में लगाते हैं, तो इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होता. दोनों डिवाइस सामान्य तरीके से काम करते हैं. हालांकि, इससे हाई-स्पीड पोर्ट का इस्तेमाल ऐसे डिवाइस के लिए हो जाता है, जिन्हें उसकी जरूरत नहीं होती. इसलिए बेहतर यही माना जाता है कि USB 3.0 पोर्ट को उन डिवाइस के लिए बचाकर रखा जाए, जिन्हें ज्यादा स्पीड चाहिए.
ये भी पढ़ें-बारिश में भीग गया स्मार्टफोन? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना फिर नहीं होगा ऑन
वायरलेस माउल और कीबोर्ड में आ सकती है ये परेशानी
कुछ मामलों में वायरलेस माउस और कीबोर्ड के USB रिसीवर को USB 3.0 पोर्ट के पास लगाने से सिग्नल इंटरफेरेंस की समस्या देखने को मिल सकती है. इस वजह से कनेक्श कमजोर हो सकता है या हो सकता है डिवाइस सही से रिस्पॉन्ड न करें. ऐसे में USB 2.0 पोर्ट का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प माना जाता है.
क्या सभी USB पोर्ट एक जैसे होते हैं?
ऐसा बिल्कुल नहीं है. कम्प्यूटर और लैपटॉप में USB 2.0, USB 3.0, USB 3.2 और USB-C जैसे अलग-अलग पोर्ट दिए जाते हैं. इनमें USB 3.0 और इनके नए वर्जन की डेटा ट्रांसफर स्पीड USB 2.0 के मुकाबले कई ज्यादा होती है. आमतौर पर USB 3.0 पोर्ट के अंदर का रंग नीला होता है, जबकि USB 2.0 पोर्ट काले या सफेद रंग के होते हैं.
सही USB पोर्ट कैसे चुनें?
अगर आपके सिस्टमें दोनों तरह के पोर्ट मौजूद हैं तो माउस औ कीबोर्ड को हमेशा USB 2.0 में लगाएं. वहीं USB 3.0 पोर्ट में एक्सटर्नल SSD, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और दूसरे हाई-स्पीड डिवाइस के लिए इस्तेमाल करें. इससे काम करने का अनुभव बेहतर होगा.
ये भी पढ़ें- सितंबर में लॉन्च होगी iPhone 18 सीरीज? लीक में सामने आया कितनी हो सकती है भारत में कीमत
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines