सितंबर में लॉन्च होगी iPhone 18 सीरीज? लीक में सामने आया कितनी हो सकती है भारत में कीमत

अगर आप भी नए iPhone को खरीदने के लिए एक्साइडेट है और इस नए प्रीमियम iPhone को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, आइए जानते हैं iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max कर रिलीज हो सकते हैं और इनमें क्या नया मिलने वाला है.

iPhone 18

जल्द लॉन्च होगा iPhone 18 Pro. (Photo-AI)

विज्ञापन

Apple अपने अगले iPhone को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है और यूजर्स को भी इसका बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में इसे खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसी साल सिंतबर में अपनी अगली नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने इसकी कोई आधिाकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन सामने आई लीक्स और सप्लाई चेन रिपोर्ट्स में फोन की संभावित लॉन्च डेट, कीमत और कई अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है.

सितंबर में हो सकता है लॉन्च

लीक रिपोर्ट्स और पिछले सालों के लॉन्च टाइम लाइन के मुताबिक, Apple हर साल की तरह इस बार भी सिंतबर के दूसरे सप्ताह में अपना सालाना लॉन्च इंवेट कर सकती है. माना जा रहा है इसी इवेंट में iPhone 18 सीरीज को पेश किया जाएगा और उसके कुछ दिनों बाद इसकी प्री-बुकिंग हो सकेगी.

विज्ञापन

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

लीक रिपोर्टस के मुताबिक, भारत में iPhone 18 Pro की शुरूआती कीमत करीब 1,39,900 रुपये से 1,49,900 रुपये के बीच हो सकती है. वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,64,900 रुपये से 1,79,900 रुपये और कुछ लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक तो 2.5 लाख रुपये तक जा सकती है. हालांकि ये सिर्फ अनुमान है. 

मिल सकता है नया A20 Pro चिपसेट

रिपोर्ट्स में ये भी दावा सामने आया है कि iPhone 18 Pro सीरीज में एप्पल का नया A20 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसकी वजह से फोन पहले के मुकाबले तेज और बेहतर पावर एफिशिएंट होगा. इसके अलावा Apple Intelligence से जुड़े AI फीचर्स की परफॉर्मेंस में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्प्ले और डिजाइन में दिख सकते हैं बदलाव

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार डिस्प्ले के चारों तरह पहले से भी पतले बेजल दिए जा सकते हैं, जिससे स्क्रीन एक्सपीरियंस बेहतर होगा.

कैमरा और बैटरी  में क्या अपग्रेड

Apple इस बार कैमरा सिस्टम में भी बड़े बदलाव कर सकता है. iPhone 18 Pro में 48 मेगा पिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है. इसके साथ ही सैमसंग सेंसर, वेरिएबल अपर्चर टेक्निक और लो लाइट फोटोग्राफी में सुधार भी देखने को मिल सकता है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में पहले से बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे बैटरी बैकअप बेहतर होने की उम्मीद है. वहीं Pro Max मॉडल में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

iOS 26 और नए AI फीचर्स

iPhone की इस नई सीरीज के साथ iOS 26 मिलने की भी उम्मीद है. इसके अलावा एप्पल इंटेलिजेंस के नए फीचर्स, बेहतर न्यूरल इंजन, तेज 5जी और Wi-Fi कनेक्टिविटी जैसे कई अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ