WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर कई तरह के फीचर्स आते रहते हैं। इनमें से कुछ फीचर्स यूजर्स की पसंद बन जाते हैं। कंपनी अपने नए फीचर को स्टेबल वर्जन पर जोड़ने से पहले डेवलपर्स बीटा वर्जन पर जांच करती है। यहां पर एक नए फीचर को देखा गया जो आने वाले समय में यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
WhatsApp Group के लिए होगा नया फीचर
व्हाट्सएप ग्रुप चैट्स में अभी तक यूजर का नाम या नंबर मैसेज करने पर शो होता है। हालांकि, आगामी फीचर के चलते इसमें बदलाव देखा जा सकता है। व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर प्रोफाइल फोटो विद-इन ग्रुप फीचर (Profile photo with Group Feature) को देखा गया है।
अभी पढ़ें – Xiaomi Book Air 3: जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च सबसे पतला और हल्का लैपटॉप, जानें कीमत
बीटा यूजर्स के लिए नहीं हुआ उपलब्ध
फिलहाल कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप पर अभी काम कर रहा है। इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं किया गया है। आगामी अपडेट के आने पर व्हाट्सएप ग्रुप में रिप्लाई या मैसेज करने वाले यूजर्स की तस्वीर के साथ नाम या नंबर शो होगा।
लेटेस्ट फीचर में होगा ये नया
iOS बीटा वर्जन 22.18.0.72 पर व्हाट्सएप का लेटेस्ट फीचर देखा गया है। WABetaInfo ने इसका एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है कि ग्रुप में मैसेज के साथ यूजर की प्रोफाइल फोटो शो हो रही है।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy A04e: आ गया सैमसंग का किफायती स्मार्टफोन, जानिए खासियत समेत अन्य जानकारी
प्रोफाइल फोटो ना होने पर शो होगा डिफॉल्ट आइकन
अगर कोई यूजर अपनी प्रोफाइल पर फोटो नहीं लगाता है या प्राइवेसी में प्रोफाइल हाइड फीचर का यूज करता है तो ऐसे यूजर्स ग्रुप में डिफॉल्ट आइकन के साथ नजर आएंगे। इस फीचर के जरिए ग्रुप में मौजूद एक नाम के यूजर्स की कंफ्यूजन दूर हो सकेगी। हालांकि, अभी ये फीचर डेवलपमेंट में है जिसे कब तक स्टेबल वर्जन पर लाया जाएगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines