WhatsApp पर आया नया फीचर! अब और ज्यादा मजेदार होगी ग्रुप चैटिंग
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर कई तरह के फीचर्स आते रहते हैं। इनमें से कुछ फीचर्स यूजर्स की पसंद बन जाते हैं। कंपनी अपने नए फीचर को स्टेबल वर्जन पर जोड़ने से पहले डेवलपर्स बीटा वर्जन पर जांच करती है। यहां पर एक नए फीचर को देखा गया जो आने वाले समय में यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
व्हाट्सएप ग्रुप चैट्स में अभी तक यूजर का नाम या नंबर मैसेज करने पर शो होता है। हालांकि, आगामी फीचर के चलते इसमें बदलाव देखा जा सकता है। व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर प्रोफाइल फोटो विद-इन ग्रुप फीचर (Profile photo with Group Feature) को देखा गया है।
फिलहाल कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप पर अभी काम कर रहा है। इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं किया गया है। आगामी अपडेट के आने पर व्हाट्सएप ग्रुप में रिप्लाई या मैसेज करने वाले यूजर्स की तस्वीर के साथ नाम या नंबर शो होगा।
iOS बीटा वर्जन 22.18.0.72 पर व्हाट्सएप का लेटेस्ट फीचर देखा गया है। WABetaInfo ने इसका एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है कि ग्रुप में मैसेज के साथ यूजर की प्रोफाइल फोटो शो हो रही है।
अगर कोई यूजर अपनी प्रोफाइल पर फोटो नहीं लगाता है या प्राइवेसी में प्रोफाइल हाइड फीचर का यूज करता है तो ऐसे यूजर्स ग्रुप में डिफॉल्ट आइकन के साथ नजर आएंगे। इस फीचर के जरिए ग्रुप में मौजूद एक नाम के यूजर्स की कंफ्यूजन दूर हो सकेगी। हालांकि, अभी ये फीचर डेवलपमेंट में है जिसे कब तक स्टेबल वर्जन पर लाया जाएगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: