WhatsApp Update: लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग व्हाट्सऐप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स (WhatsApp Feature) को पेश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल और स्टेटस को लेकर नया अपडेट जारी किया था। वहीं, अब कंपनी एक और खास तरह का फीचर (WhatsApp Phone Number Sharing Feature) पेश करने वाली है जिसके जरिए यूजर्स अपने नंबर की विजबिलिटी को मैनेज कर सकेंगे।

विज्ञापन

जी हां, WhatsApp के आगामी फीचर्स में एक खास फीचर शामिल होने वाला है जिसके जरिए बिजनेस अकाउंट यूजर्स को मोबाइल नंबर शो नहीं हो सकेगा। फिलहाल, कंपनी एक अलग फीचर पर काम कर रही है जिसमें फोन नंबर शेयरिंग (Phone Number Sharing) ऑप्शन शो होगा। ऐसे में यूजर्स के पास ऑप्शन होगा कि वो अपना नंबर हाइड करना चाहते हैं या नहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

WhatsApp Phone Number Sharing Feature

आपको बता दें कि Wabetainfo नामक वेबसाइट WhatsApp पर आने वाले फीचर्स को ट्रैक करने का काम करती है। इस वेबसाइट के मुताबिक WhatsApp पर Phone Number Sharing नामक नया फीचर पेश होने वाला है। ऐसे में कुछ बिजनेस के लिए फोन नंबर विजबिलिटी को मैनेज किया जा सकेगा।

विज्ञापन

WhatsApp New Feature

Wabetainfo ने व्हाट्सऐप के अपकमिंग फोन नंबर शेयरिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें फीचर के बारे में थोड़ा पता लग सका है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक कम्यूनिटी के सब ग्रुप में केवल एक फोन नंबर शेयरिंग का विकल्प शो होगा।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप पर ये अपडेट होने के बाद यूजर से पहले पूछा जाएगा कि उनका नंबर शेयर किया जाए या नहीं। इस ऑप्शन को हां करने के बाद यूजर का नंबर बिजनेस अकाउंट यूजर्स को शो हो सकेगा। अगर Not Now को सिलेक्ट करेंगे तो फोन नंबर शेयर नहीं हो सकेगा। फिलहाल कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। संभव है कि ये अपडेट जल्द यूजर्स के लिए पेश किया जा सकेगा।

विज्ञापन
लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ