WhatsApp लाया एक और कमाल का फीचर! वीडियो कॉल का मजा होगा डबल  

Whatsapp Upcoming Features: क्या आप जानते हैं व्हाट्सएप जल्द ही एक और धांसू फीचर रोल आउट करने जा रहा है जिससे वीडियो कॉल का मजा डबल हो जाएगा।

Whatsapp Upcoming Features

Whatsapp Upcoming Features: व्हाट्सएप दुनिया भर में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप में से एक है और कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए नए अपडेट रोल आउट करती रहती है। अभी कुछ दिन पहले, व्हाट्सएप पर अपना फोन नंबर शेयर किए बिना कनेक्ट करने वाले फीचर की टेस्टिंग करते हुए कंपनी को स्पॉट किया गया था। इसके अलावा आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेस को कम करने के लिए भी कंपनी एक नए डार्क मोड फीचर पर काम कर रही है और अब, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफार्म वीडियो कॉल का मजा डबल करने जा रहा है।

विज्ञापन

आ रहा ये धांसू फीचर

WABetaInfo की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर एक्सपीरियंस नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। नया फीचर यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान सांग्स शेयर करने की सुविधा देगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर का फिलहाल बीटा यूजर्स पर टेस्ट किया जा रहा है। इस फीचर कि मदद से जब वीडियो कॉल में कोई यूजर अपनी स्क्रीन शेयर करेगा, तो उनके डिवाइस पर चलाया गया सांग उस कॉल में भी सुनाई देगा।

विज्ञापन

वीडियो से जानें Whatsapp का एक और कमाल फीचर

विज्ञापन

ग्रुप वीडियो कॉल में भी आएगा मजा

आपको यह जानकर खुशी होगी कि ये फीचर सिर्फ सिंगल यूजर कॉल तक लिमिटेड नहीं है इसका यूज आप ग्रुप वीडियो कॉल में भी कर सकेंगे। इसका मतलब है कि आप इसका यूज पर्सनल और प्रोफेशनल इंटरेक्शन्स में एक सिंक्रनाइज़ ऑडियो एक्सपीरियंस का मजा ले सकते हैं।

Movie एक साथ कर पाएंगे एंजॉय

इसके अलावा, यह फीचर कॉल में ऐड हुए सभी लोगों को एक साथ वीडियो देखने की भी सुविधा देगा। वीडियो कॉल के दौरान शेयर ऑडियो के साथ यूजर्स अपने वीडियो प्लेबैक एक्सपीरियंस को सिंक्रनाइज कर सकते हैं। इससे आप दूर बैठ कर अपनी गर्लफ्रैंड के साथ मूवी का मजा ले सकते हैं। एंड्रॉइड डिवाइस पर इस फीचर को अगले कुछ हफ्तों में धीरे-धीरे रोल आउट किया जाएगा।

विज्ञापन

वीडियो से जानें Whatsapp के 5 फीचर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ