Whatsapp Upcoming Features: व्हाट्सएप का यूज आज भारत समेत दुनियाभर में किया जा रहा है। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर पेश करती रहती है। हाल ही में कंपनी को कुछ नए फीचर्स की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। इसमें यूजरनेम से लेकर पासवर्ड रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स आने की उम्मीद है। आइये ऐसे ही व्हाट्सएप के कुछ नए अपकमिंग फीचर्स के बारे में जानते हैं।
व्हाट्सएप यूजरनेम
यह फीचर यूजर्स को अपने व्हाट्सएप अकाउंट के लिए यूजरनेम सेट करने की सुविधा देगा। इसके बाद आप फोन नंबर शेयर करने के बजाय, प्लेटफ़ॉर्म पर अन्य लोगों से जुड़ने के लिए इन यूजरनेम को यूज कर पाएंगे। इससे प्राइवेसी बढ़ नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाएगी और कांटेक्ट जोड़ना आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि इस फीचर के आने से किसी पब्लिक ग्रुप में भी आपका नंबर सेफ रहेगा।
पासवर्ड रिमाइंडर
अकाउंट की सिक्योरिटी बेहतर करने के लिए व्हाट्सएप एक पासवर्ड रिमाइंडर फीचर पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर समय-समय पर यूजर्स को अपने पासवर्ड एंटर करने को कहेगा। इससे यह मदद मिलेगी कि यूजर अपने पासवर्ड याद रखें और पासवर्ड भूल जाने के कारण अकाउंट लॉक होने का खतरा भी कम हो जाएगा।
लैंग्वेज एंड मैसेज ड्राफ्ट फिल्टर
यह फीचर यूजर्स को लैंग्वेज और ड्राफ्ट मैसेज को फ़िल्टर करने की सुविधा देगा। इसके जरिए आप messages को Organize और प्रिऑरिटीज़ पर रख सकते हैं। फ़िलहाल इस फीचर को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और कंपनी इसे कब तक पेश करेगी इसकी भी कोई जानकारी नहीं है।
इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट को सीधे इंस्टाग्राम पर शेयर कर पाएंगे। यह क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म शेयरिंग फीचर दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर लगातार ऑनलाइन अपीयरेंस बनाए रखने में काफी मदद करेगा। यह उन लोगों के लिए समय बचाने वाला फीचर है जो रेगुलर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम दोनों का यूज करते हैं।
म्यूजिक शेयर
यह फीचर यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान म्यूजिक शेयर करने की सुविधा देगा। यह फीचर आपके कालिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना देगा। इस फीचर के साथ आप कोई पसंदीदा गाना शेयर करना हो या किसी वर्चुअल इवेंट के दौरान बैकग्राउंड म्यूजिक बजाना हो, या किसी म्यूजिक प्रोजेक्ट पर कोलैबोरेशन करना हो, यह फीचर कम्युनिकेशन और कनेक्शन के लिए बेस्ट होने वाला है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
15 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines