News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WhatsApp Unread Messages AI summaries Feature: दुनियाभर में प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर आए दिन कोई न कोई अपडेट जारी होते रहते हैं जिससे यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करना ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाता है। व्हाट्सएप पर चैट से जुड़ा एक नया फीचर रोल आउट किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स आसानी से बिना पढ़े यानी अनरीड मैसेज को रीड कर सकेंगे। अपने नए फीचर के बारे में व्हाट्सएप की ओर से एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई है। आइए ये फीचर क्या है और कहां उपलब्ध है? इसके बारे में जानते हैं।
व्हाट्सएप के ब्लॉग के अनुसार अनरीड मैसेज के नए फीचर को अमेरिका में रोल आउट किया गया है जो सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध है। भविष्य में इसे अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध किया जाएगा। यूजर्स के लिए AI की मदद से चैट को पढ़ना आसान हो सकेगा।
व्हाट्सएप पर अनरीड चैट फीचर, एडवांस चैट के ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसका इस्तेमाल डिफॉल्ट रूप से कर सकेंगे। यूजर को एडवांस चैट प्राइवेसी के जरिए ये ऑप्शन मिलेगा जिसे चालू करना होगा। इसके बाद आप जिस चैट को रीड करना चाहते हैं उसे AI फीचर्स के लिए शेयर करना होगा। चयन करने के बाद जब भी उस चैट का मैसेज आएगा तब आपके लिए उस अनरीड मैसेज को ऐप समराइज कर देगा और पॉइन्ट्स के जरिए लंबे-चौड़े मैसेज को भी पढ़ सकेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि लगातार मेटा की कोशिश अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को AI के जरिए फीचर्स प्रदान करने की है। इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मेटा के एआई फीचर्स जारी हो रहे हैं। पिछले महीनों में मेटा ने एआई फीचर्स जारी किए हैं। व्हाट्सएप पर रियल-टाइम AI इमेज जेनरेशन फीचर पहले से उपलब्ध है। इसके अलावा मेटा एआई फीचर भी है जो यूजर्स को व्हाट्सएप के जरिए जानकारी देने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Chats लीक होने का रहता है डर? तो App के इन फीचर से रखें पर्सनल चैट सुरक्षित
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।