WhatsApp Tips and Tricks: दुनियाभर में प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप, व्हाट्सएप अपने यूजर्स का मजा दोगुना करने के लिए तमाम तरह के अपडेट्स और फीचर्स को लोगों के बीच लेकर आता रहता है। ये ऐप अपने यूजर्स के दूर-दराज दोस्त और रिश्तेदारों को करीब लाने की भी कोशिश करता है। ऐप के मैसेजिंग, वॉइस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग समेत अन्य फीचर्स की मदद से किसी से भी संपर्क करना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं, एंटरटेनमेंट और नॉलेज प्रदान करने के लिए भी ये ऐप एक बेहतर माध्यम बनने की कोशिश कर रहा है।
मेटा स्वामित्व कंपनी व्हाट्सएप अपने यूजर्स को रिल्स देखने का भी मौका देती है और वो भी बिना इंस्टाग्राम अकाउंट होने पर। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बिना इंस्टा अकाउंट के भी व्हाट्सएप के जरिए रिल्स देखने का आनंद उठा सकते हैं। आइए स्टैप बाय स्टैप प्रोसेस WhatsApp पर इंस्टाग्राम Reels देखने का स्टैप बाय स्टैप प्रोसेस जानते हैं।
WhatsApp पर ऐसे देखें Reels
व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपने फोन में एक ब्लू रिंग शो होती होगी जिसका नाम मेटा एआई (Meta AI) है। ये ब्लू रिंग एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के फोन में एक तरह की नजर आती है। जबकि, WhatsApp वेब यूजर्स को ये फीचर लेफ्ट साइड पर ब्लू रिंग जैसे आइकन में शो होता है। आप Meta AI चैटबॉट के जरिए इंस्टाग्राम Reels देख सकते हैं। अगर ये आइकन शो न हो तो आप दूसरे तरीके से भी इस ऑप्शन को सर्च कर सकते हैं।
WhatsApp पर Reels देखने का प्रोसेस
- सबसे पहले फोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद सर्च बार में @MetaAI टाइप करें।
- Meta AI के ओपन होने पर Reels टाइप करके सेंड करना होगा।
- इसके बाद अलग-अलग तरह की रिल्स शो हो जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर मेटा एआई एक चैटबॉट है जो तमाम जानकारी प्रदान करने के लिए यूज किया जा सकता है। ये नीला आइकन कई सारे सवालों का जवाब देने के काम आ सकता है। सिर्फ इंस्टा ही नहीं यूट्यूब वीडियो, गूगल पर मौजूद जानकारी, फोटो क्रिएट करने आदि के लिए भी मेटा एआई का यूज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल और डेटा के साथ कौन दे रहा है JioHotstar सब्सक्रिप्शन फ्री? जानिए
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines