थर्ड पार्टी ऐप की अब नहीं है जरूरत
इस नए फीचर का यूज करके यूजर्स सीधे गैलरी से फोटोज को सेलेक्ट कर सकते हैं इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की भी जरूरत नहीं है। इसका मतलब है कि यूजर्स अब सिक्योरिटी की चिंता किए बिना अपनी क्रिएटिविटी के साथ कस्टम स्टीकर शेयर कर सकते हैं क्योंकि नया फीचर व्हाट्सएप के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के सपोर्ट के साथ आता है।
ये भी पढ़ें- Social Media जरूरत है या लत? जानें फायदे और नुकसान
स्टिकर ट्रे में हो जाएगा सेव
स्टिकर को प्लेटफ़ॉर्म के ऑटो-क्रॉप फ़ंक्शन के साथ-साथ एडिट टूल से भी बनाया जा सकता है जो टेक्स्ट और इमेज को कस्टमाइज करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, एक बार स्टिकर भेजने के बाद, यह स्टिकर ट्रे में सेव भी किए जा सकते हैं, यूजर्स जब भी चाहें इसे शेयर कर सकते हैं।फोटो से Stickers कैसे बनाएं?
- फोटो से Stickers बनाने के लिए सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
- इसके बाद यहां आपको किसी की चैट ओपन करके Stickers में जाना होगा।
- इधर आपको एक प्लस आइकॉन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी गैलरी ओपन हो जाएगी।
- यहां से वो फोटो सेलेक्ट करें जिसे आप स्टीकर में बदलना चाहते हैं।
- इतना करते ही आपको एक क्लिक पर फोटो का स्टीकर मिल जाएगा।