WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप्प का यूज आज भारत समेत दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए नए और शानदार फीचर रोल आउट करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने ऐप में व्यू वन्स वॉइस नोट समेत कई जबरदस्त फीचर पेश किए हैं। इस वक्त यह ऐप सबसे पॉपुलर मेसिजिंग प्लेटफार्म में से एक बना हुआ है। नॉर्मल यूज तो आज हम इसका सभी करते हैं लेकिन हम आपके लिए 3 ऐसी जबरदस्त ट्रिक्स लेकर आए हैं जिसे जानने के बाद आप भी कहने पर मजबूर हो जाएंगे- WOW। जी हां, एक ट्रिक की मदद से तो आप डिलीट हुए मैसेज भी पढ़ सकते हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।
नहीं लगेगा ज्यादा डाटा!
अगर आप भी व्हाट्सएप्प पर ज्यादा वीडियो कॉल्स करते हैं तो जानते ही होंगे इसमें बहुत ज्यादा डाटा की खपत होती है। देखते ही देखते कब 1.5 डाटा 90% खत्म हो जाता है ये तो जियो और एयरटेल वाले ही मैसेज करके बताते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है? तो अब चिंता न करें और बार बार 19 Rs भी खर्च न करें। आप इसके लिए सिर्फ व्हाट्सएप्प की सेटिंग में जाएं। इसके बाद डाटा एंड स्टोरेज ऑप्शन में जाकर यूज लैस डाटा इन कॉल्स ऑप्शन को ऑन कर दें। इतना करते ही अब कॉल पर आपका कम से कम डाटा लगेगा और आप मजे से ढेरों बातें कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें 3 व्हाट्सएप्प ट्रिक्स
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
चैट करें स्टार
अगर आपको भी चैट्स सेव करना अच्छा लगता है तो ये ट्रिक आपकी काफी मदद कर सकती है। इसके जरिए आप कोई भी मैसेज एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं। यहां तक कि आपको कोई स्क्रॉल करने की भी जरूरत नहीं है। दरअसल आप जिस मैसेज को चाहें उसे स्टार करके रख सकते हैं। इसके लिए आपको किसी मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करना है और स्टार पर क्लिक कर देना है। इससे आपका काफी समय बच जाएगा और आप एक क्लिक पर कोई भी मैसेज रीड कर सकेंगे।
डिलीट मैसेज करें रीड
कुछ समय पहले कंपनी ने प्लेटफार्म पर डिलीट फॉर एवरीवन फीचर पेश किया था जिसके बाद से ये जानना काफी मुश्किल हो गया है कि किसी शख्स ने क्या मैसेज करके डिलीट किया है और अगर यही मैसेज गर्लफ्रेंड का हो तो दिमाग में अजीब हलचल होने लगती है। खैर अब आपको इसके लिए ज्यादा लोड लेने की जरूरत नहीं है। बस आपको फोन की सेटिंग में जाना है और यहां नोटिफिकेशन हिस्ट्री को सर्च करना है और इस ऑप्शन को ऑन कर देना है। इसके बाद अब आप डिलीट हुए मैसेज भी फोन की सेटिंग में जाकर पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Internet पर कहीं आपकी तस्वीर का मिस यूज तो नहीं?
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
3 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
5 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
7 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
10 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines