क्या 25 अगस्त से भारत में बंद हो जाएगा Instagram? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक दावा चल रहा कि 25 अगस्त 2026 से भारत में इंस्टाग्राम बंद हो जाएगा और यूजर्स को अपनी फोटो-वीडियो तत्काल डाउनलोड कर लेनी चाहिए, लेकिन क्या सच में सरकार ने ऐसा कोई फैसला लिया है? जानते हैं इसकी सच्चाई.

Instagram (1)

क्या 25 अगस्त के बाद नहीं चलेगा Instagram?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 25 अगस्त से भारत में इंस्टाग्राम बंद हो जाएगा. पोस्ट में लोगों से अपनी जरूरी फोटो और वीडियो डाउनलोड करने की सलाह भी दी जा रही है. इस दावे के वायरल होने के बाद कई यूजर्स के मन में सवाल उठे लगे कि क्या ऐसा सच में होने वाला है, क्या सच में सरकार ऐसा फैसला लेने वाली है.

वायरल पोस्ट में क्या है ?

वायरल हो रही पोस्ट में लिखा है कि 24 अगस्त 2026 रात से इंस्टाग्राम भारत में काम करना बंद कर देगा. इतना ही नहीं पोस्ट में प्रधानमंत्री की तस्वीर और Instagram Ban जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लोग इसे सच मान ले.

विज्ञापन

PIB Fact Check ने बताया दावा फर्जी

इस दावें का फैक्ट चैक करते हुआ PIB ने बताया कि भारत सरकार ने इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाने का कोई फैसला नहीं लिया है. सोशल मीडियो पर चल रही ये पोस्ट पूरी तरह गलत और भ्रमक है. PIB ने साफ कहा है कि लोग इस तरह की गलत खबरों पर भरोसा न करें और क्रॉस चेक करे उसे शेयर करने से बचें.

ये भी पढ़ें- Jio या Airtel? TRAI की नई रिपोर्ट में सामने आया किस कंपनी ने मारी बाजी, ग्राहक जड़ने में कौन आगे?

सरकार की ओर से नहीं हुई कोई घोषणा

PIB ने ये भी स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार की तरफ से Instagram को बैन करने से जुड़ी कोई आधिकारिक अधिसूचना या घोषणा जारी नहीं की गई है. मतलब ये दावा पूरी तरह से अगल है.

विज्ञापन

अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह

PIB ने फैक्ट चेक में कहा कि सोशल मीडिया पर अस्सर सनसनी फैलाने के लिए इस तरह की फर्जी खबरें वायरल की जाती हैं. ऐसे मामलों में किसी भी जानकरी पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि सरकारी वेबसाइट या PIB Fact Check जैसे आधिकारिक स्रोतों से जरूर करनी चाहिए.

लोगों से की गई खास अपील

PIB ने नागरिकों से अपील की है कि Instagram बैन होने जैसी अफवाहों पर विश्वास न करें. किसी भी वायरल पोस्ट या मैसेज को बिना सत्यापन के आगे भेजने से बचें. सही जानकारी साझान करना हर इंटरनेट यूजर की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ