Upcoming Smartphones In August: अगस्त में लॉन्च होंगे ये 4 दमदार स्मार्टफोन, Google Pixel 11 से Redmi Note 17 तक इनकी होगी एंट्री

अगर नया स्मार्टफोन लेने वाले है तो अगस्त आपके लिए अच्छा महीना हो सकता है. क्योंकि इस महीने में 4 नए धांसू फोन लॉन्च होने वाले हैं. यहां जान लिजिए उनकी डिटेल्स.

Upcoming Smartphones In August

अपकमिंग स्मार्टफोन.

विज्ञापन

Upcoming Smartphones In August: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रेह हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इस महीने प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर मिड रेंज बटज सेगमेंट तक कई नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे.  Google अपनी Pixel 11 सीरीज से लेकर इसमें वीवो और रियलमी जैसी कंपनी के फोन्स शामिल है. यहां हम आपको उनकी डिटेल्स बना रहे है.

Google Pixel 11 Series की होगी एंट्री

Google ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Pixel 11 सीरिज 12 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च होगी. इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कंपनी नया टेंसर G6 चिपसेट दे सकती है, जिसे नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है. फोन Android 17 के साथ आ सकते हैं और इनमें नया पिक्सल ग्लो नोटिफिकेशन लाइट फीचर भी देखने को मिल सकता है. लीक के मुताबिक इस सीरिज की कीमत पिछले मॉल के मुकाबले लगभग 100 डॉलर यानी 9 से 10 हजार तक ज्यादा हो सकती है.

विज्ञापन

Vivo S2 की होगी वापसी

Vivo करीब 7 साल बाद भारत में आपनी S सीरीज वापसी करने जा रहा है. Vivo S1 के बाद अब  Vivo S2 लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने फिलहाल सिर्फ फोन का डिजाइन टीज किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे अगस्त की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. लीक्स के मुताबिक 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले, फ्लैगशिप-ग्रेड प्रोसेसर, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है.

Poco M8 Power पर भी रहेगी नजर

इस महीने पोको भी अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी के पुष्टी की है कि oco M8 Power भारत में 4 अगस्त को लॉन्च होगा. कंपनी पहले ही इसके डिजाइन और मेन फीचर्स की जानकारी दे चुकी है. फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगा पिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है. साथ ही इसमें 7 इंच का OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Redmi Note 17 भी देगा कड़ी टक्कर

Xiaomi ने Redmi Note 17 मास्टर एडिशन को 6 अगस्त को लॉन्च करने की पुष्टि की है. कंपनी इस फोन की बैड़ी बैटरी को इसकी सबसे बड़ी खासियत बता रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक  इसमें 8,000mAh की बैटरी, 7 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP का रियर कैमरा मिल सकता है. वहीं इसकी कीमत 30000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

खरीदने से पहले कर सकते हैं इंतजार

अगस्त में लॉन्च होने वाले फोन्स अलग-अलग बजट और जरूरत वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए जा रहे हैं. अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो अलगे कुछ हफ्तों का इंतजार करना समझदारी हो सकती है . इससे आपको लेटेस्ट फीचर्स, बड़ी बैटरी और नए हार्डवेयर के साथ ज्यादा विकल्प चुनने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ