---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! Meta AI का नया फीचर रखेगा आपकी सीक्रेट चैट पूरी तरह सेफ, ऐसे मिलेगा फायदा

WhatsApp जल्द ही Meta AI के लिए नया Side Chat फीचर लाने वाला है. इसकी मदद से यूजर्स किसी खास चैट से जुड़े सवाल AI से पूछ सकेंगे, लेकिन उनकी निजी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी. जानिए यह फीचर कैसे काम करेगा और इसमें क्या-क्या खास मिलने वाला है.

---विज्ञापन---

व्हाट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर लेकर आने वाला है, जो Meta AI का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सुरक्षित बना देगा. इस फीचर का नाम Side Chat है. इसकी मदद से यूजर्स किसी खास चैट से जुड़े सवाल Meta AI से पूछ सकेंगे, लेकिन उनकी निजी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी. फिलहाल यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया गया है और आने वाले समय में इसे सभी तक पहुंचाया जाएगा.

क्या है WhatsApp का नया Side Chat फीचर?

WhatsApp में आने वाला नया Side Chat फीचर Meta AI के साथ काम करता है. यह फीचर पिछले महीने पेश किए गए Incognito Chat का ही एडवांस वर्जन माना जा रहा है. इसकी जानकारी WABetaInfo ने साझा की है. इसका उद्देश्य यूजर्स को AI की मदद देना है, बिना उनकी निजी चैट की गोपनीयता से समझौता किए.

---विज्ञापन---
सोर्स-@WABetaInfo

किसी खास चैट में मिलेगी Meta AI की मदद

इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी स्पेशल चैट से जुड़े सवाल सीधे Meta AI से पूछ सकेंगे. सबसे खास बात यह है कि इस दौरान उनकी निजी जानकारी या चैट लीक नहीं होगी. Meta ने फिलहाल इस फीचर को सीमित यूजर्स के लिए रोलआउट किया है और धीरे-धीरे इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें- बारिश में कितना होना चाहिए फ्रिज का तापमान, किस मोड पर करना चाहिए यूज? ताकि खाना न हो खराब

---विज्ञापन---

Incognito Chat की कमी को करेगा पूरा

Meta AI का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को यह चिंता रहती है कि कहीं उनकी निजी बातचीत AI तक न पहुंच जाए. इसी वजह से कंपनी ने पहले Incognito Chat फीचर पेश किया था. हालांकि, उसकी एक सीमा यह थी कि वह WhatsApp की चल रही चैट को एक्सेस नहीं कर सकता था. नया Side Chat इसी कमी को दूर करने के लिए लाया जा रहा है.

WhatsApp में ऐसे इस्तेमाल कर सकेंगे Side Chat

WhatsApp के अंदर Side Chat को इस्तेमाल करना काफी आसान होगा. चैट स्क्रीन पर यूजर्स को Ask Privately नाम का एक विकल्प दिखाई देगा. इस विकल्प पर टैप करने या चैट स्क्रीन को बाईं ओर स्वाइप करने पर एक अलग साइड पैनल खुल जाएगा, जहां Meta AI से बातचीत की जा सकेगी.

---विज्ञापन---

डार्क डिजाइन और Web Search का भी मिलेगा सपोर्ट

Side Chat का इंटरफेस डार्क थीम के साथ आएगा, जो देखने में काफी आकर्षक होगा. इसका डिजाइन Incognito Chat जैसा ही होगा. इसके अलावा इसमें Web Search की सुविधा भी मिलेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर इंटरनेट से जानकारी भी ली जा सकेगी.

प्राइवेट प्रोसेसिंग रखेगी चैट को सुरक्षित

Side Chat पूरी तरह Private Processing तकनीक पर आधारित होगा. इसका मतलब है कि यूजर्स के मैसेज और निजी बातचीत सुरक्षित रहेंगी. कंपनी का दावा है कि इस फीचर के जरिए Meta AI की मदद लेते समय भी आपकी चैट की गोपनीयता बनी रहेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- फोन चार्ज करने के बाद भी प्लग में छोड़ देते हैं चार्जर? आपकी ये छोटी गलती कर पड़ सकती है भारी

First published on: Jun 29, 2026 12:05 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola