WhatsApp लाया गजब का फीचर, अब Secret Code से ओपन होगी पर्सनल चैट
WhatsApp Secret Code Feature: व्हाट्सएप का चैट लॉक फीचर और भी एडवांस हो गया है। अब कोई भी आपकी सीक्रेट चैट नहीं पढ़ पाएगा।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

WhatsApp Secret Code Feature: व्हाट्सएप ने कुछ समय पहले सभी यूजर्स के लिए एक नया चैट लॉक फीचर रोल आउट किया था। अब कंपनी ने इसका एक एडवांस वर्जन सीक्रेट कोड नाम से पेश किया है, जो प्राइवेसी के लिहाज से बहुत बड़ा अपडेट है। व्हाट्सएप पर यूजर्स अपनी सुपर पर्सनल चैट में पहले से ही लॉक लगा सकते हैं, लेकिन इसमें अभी तक एक खामी थी। प्लेटफार्म प्राइवेट चैट के लिए वही फिंगरप्रिंट पासवर्ड का यूज कर रहा है जिसका इस्तेमाल वे अपने फोन को अनलॉक करने के लिए करते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर कोई आपके फोन पर अपना फिंगरप्रिंट रजिस्टर कर लेता है तो वह आपके प्राइवेट चैट भी आसानी से ओपन कर सकता है।
हालांकि नए अपडेट के साथ, सब कुछ बदल गया है, क्योंकि व्हाट्सएप ने सभी यूजर्स के लिए एक नया सीक्रेट कोड फीचर रोल आउट किया है। अब, आप अपनी चैट को ऐसे कस्टम पासकोड से सुरक्षित रख सकते हैं जिसके बारे में केवल आप ही जानते हैं। दिलचस्प बात यह है कि आप केवल सर्च बार पर सीक्रेट कोड टाइप करके लॉक की गई चैट तक पहुंचने के लिए सेटिंग्स भी सेट कर सकते हैं।
व्हाट्सएप का कहना है कि किसी चैट को लॉक करने के लिए अब आपको अलग-अलग चैट सेटिंग्स में जाने की भी जरूरत नहीं होगी क्योंकि नए अपडेट के बाद आप किसी चैट को लॉन्ग प्रेस करके भी लॉक कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर अपनी चैट को प्राइवेट रखने के लिए, आपको बस लॉक की गई चैट की लिस्ट ओपन करनी होगी और यहां आपको टॉप पर थ्री डॉट पर टैप करना होगा। इसके बाद, चैट लॉक सेटिंग्स पर जाएं, “Hide locked chats” ऑन करें और एक सीक्रेट कोड सेट करें।
इसके बाद, आपकी लॉक की गई चैट मेन चैट विंडो में दिखाई नहीं देंगी, जो पहले की तुलना अब ज्यादा प्राइवेसी ऑफर करता है। अगर आप अपनी लॉक की गई चैट देखना चाहते हैं, तो बस सर्च बार में सीक्रेट कोड दर्ज करें। वहीं व्हाट्सएप ने इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है और इसलिए इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: