क्या Smart TV की स्क्रीन पर लगी पन्नी हटाना चाहिए? दूर कर लें कन्फ्यूजन

घर में नया टीवी लाने पर लोगों के अक्सर ये कन्फ्यूजन रहता है कि इस पर लगी पन्नी या कवर निकालना चाहिए या नहीं या कई लोग इसे जानबूझकर नहीं निकालते, तो क्या ऐसे करना सही है आइए जानते हैं.

SmartTV Cover
1 / 6

आजकल ज्यादातर घरों में Smart TV इस्तेमाल हो रहे हैं. नया टीवी खरीदने के बाद कई लोग उसकी स्क्रीन पर लगी पारदर्शी फिल्म या पन्नी को महीनों तक नहीं हटाते. उन्हें लगता है कि इससे स्क्रीन सुरक्षित रहेगी और स्क्रैच नहीं आएंगे. लेकिन क्या ये सही चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

आखिर स्क्रीन पर ये पन्नी क्यों लगाई जाती है?

आखिर स्क्रीन पर ये पन्नी क्यों लगाई जाती है?2 / 6

कंपनियां Smart TV की स्क्रीन पर एक पतली प्लास्टिक फिल्म लगाती हैं. इसका मकसद सिर्फ ट्रांसपोर्ट, पैकिंग और इंस्टॉलेशन के दौरान स्क्रीन को धूल, खरोंच और छोटे नुकसान से बचाना होता है. यह फिल्म स्थायी सुरक्षा के लिए नहीं बनाई जाती.

विज्ञापन

ज्यादा समय तक पन्नी छोड़ने से क्या नुकसान हो सकता है?

ज्यादा समय तक पन्नी छोड़ने से क्या नुकसान हो सकता है?3 / 6

तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक, टीवी ऑन होने के बाद स्क्रीन गर्म होती है. अगर पन्नी लंबे समय तक लगी रहे, तो गर्मी सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाती. इससे डिस्प्ले की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. कई बार स्क्रीन की ब्राइटनेस और पिक्चर क्वालिटी भी हल्की कम नजर आने लगती है.

स्क्रीन पर निशान भी छोड़ सकती है फिल्म

स्क्रीन पर निशान भी छोड़ सकती है फिल्म4 / 6

अगर प्लास्टिक फिल्म लंबे समय तक चिपकी रहे, तो उसका गोंद स्क्रीन पर निशान छोड़ सकता है. कुछ मामलों में पन्नी हटाने पर चिपचिपापन भी रह जाता है, जिसे साफ करना आसान नहीं होता. इसलिए समय पर इसे हटाना बेहतर माना जाता है.

विज्ञापन

क्या पन्नी हटाने से स्क्रीन जल्दी खराब हो जाएगी?

क्या पन्नी हटाने से स्क्रीन जल्दी खराब हो जाएगी?5 / 6

कई लोगों को लगता है कि फिल्म हटाने के बाद स्क्रीन पर जल्दी स्क्रैच आ सकते हैं. लेकिन Smart TV की स्क्रीन पहले से ही बेसिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई जाती है. अगर टीवी को सावधानी से इस्तेमाल किया जाए और माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ किया जाए, तो स्क्रैच का खतरा काफी कम रहता है.

टीवी साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान

टीवी साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान6 / 6

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि इंस्टॉलेशन के तुरंत बाद स्क्रीन की सुरक्षा पन्नी हटा देनी चाहिए. इससे डिस्प्ले की असली क्वालिटी देखने को मिलती है और टीवी की कूलिंग भी बेहतर रहती है. स्क्रीन साफ करने के लिए हमेशा मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. गीले कपड़े या तेज केमिकल्स से सफाई करने से बचना चाहिए. (All Photos -AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन