WhatsApp Picture-in-Picture video calls on iOS: व्हाट्सएप आखिरकार आईओएस पर वीडियो कॉल के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को रोल आउट कर रहा है। ये फीचर बहुत पहले Android पर शुरू हुई थी, लेकिन इसे iPhone पर लाने के लिए व्हाट्सएप को कुछ समय लगा, जहां होम स्क्रीन या किसी अन्य ऐप पर नेविगेट करने से वीडियो कॉल का वीडियो रुक जाएगा।
PiP मोड के साथ, iOS पर WhatsApp यूजर वीडियो कॉल के दौरान अन्य ऐप्स का यूज करने में सक्षम होंगे। आईओएस के लिए व्हाट्सएप का लेटेस्ट अपडेट वर्जन को 23.3.77 तक ले जाता है और अब ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
और पढ़िए –Redmi A2 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत की जानकारी लीक!
अन्य ऐप्स का भी कर सकेंगे यूज
अपडेट के चेंजलॉग में लिखा है कि “iOS पिक्चर इन पिक्चर (PiP) के सपोर्ट के साथ-साथ यूजर्स वीडियो को रोके बिना व्हाट्सएप कॉल के दौरान मल्टीटास्क कर सकते हैं।” इससे ये तो साफ है कि यूजर्स व्हाट्सएप कॉलिंग के दौरान इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं और अपने इंस्टाग्राम फीड के माध्यम से स्क्रॉल कर सकते हैं। इसके अलावा बिना वीडियो फीड के रुकने के डर से ईमेल की भी जांच कर सकते हैं।
एप्पल ने 2020 में iOS 14 के एक हिस्से के तौर पर पिक्चर इन पिक्चर मोड को रोल आउट किया, जबकि Android को 2017 में Android 8.0 Oreo के रोलआउट के साथ जारी किया गया था।
iOS पर फीचर का सपोर्ट करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स पिछड़ रहे हैं। इस फीचर (WhatsApp Picture-in-Picture video calls on iOS) के शुरू होने के लगभग दो साल बाद YouTube ने अपने iOS ऐप के लिए PiP मोड को सक्षम किया और व्हाट्सएप को लगभग तीन साल लग गए।
और पढ़िए –WhatsApp Web पर करना है इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन डिसेबल? ये है तरीका…
WhatsApp ने पिछले कुछ हफ्तों में कई फीचर्स किए पेश
व्हाट्सएप ने पिछले कुछ हफ्तों में कई नए फीचर भी पेश किए हैं। उनमें से हाई-क्वालिटी वाले फोटो और वीडियो भेजने, फोटो के साथ कैप्शन फॉर्व्ड करने, एक बार में 100 फोटो या वीडियो तक शेयर करने और अवतार बनाने और उन्हें संपर्कों को भेजने और उन्हें अपनी प्रोफाइल फोटो के रूप में सेट करने की क्षमता है।
मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप बिजनेस नामक अपने बिजनेस ऐप की फिचर्स का विस्तार करने की भी योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी WhatsApp Business ऐप में कम्युनिटी फीचर को जोड़ने के लिए काम कर रहा है।
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
7 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
15 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
16 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
19 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
21 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
21 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines