WhatsApp पर आ रहे हैं 3 सबसे कमाल के फीचर, AI बना देगा आपकी DP; डबल हो जाएगा चैटिंग का मजा!

WhatsApp New Upcoming Features: व्हाट्सएप पर जल्द ही 3 बड़े कमाल के फीचर्स आ रहे हैं जिसमें AI Powered Profile फोटो से लेकर चैटिंग का मजा डबल होने वाला है। एक फीचर तो आपको प्लेटफार्म पर इंटाग्राम का मजा देगा।

WhatsApp New Upcoming Features
विज्ञापन

WhatsApp New Upcoming Features: इन दिनों मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने प्लेटफार्म पर कई नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। हालिया अपडेट में कंपनी अब यूजर्स को एंड्रॉइड पर ऐप में AI-जनरेटेड प्रोफाइल फोटो बनाने की सुविधा देने जा रही है। इसके अलावा ऐप में स्टेटस मेंशन फीचर और चैट थीम  फीचर भी आ रहा है। चलिए इन तीनों फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…

AI-Powered Profile Photos

व्हाट्सएप AI-Powered Profile Photo फीचर ला रहा है। WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी Android बीटा 2.24.11.17 बिल्ड में इस फीचर पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एआई प्रोफाइल पिक्चर्स फीचर के “अंडर डेवलपमेंट” कैरेक्टर के कारण, इसे बीटा टेस्टर्स के लिए भी रोल आउट नहीं किया जा रहा है। यह अपडेट हालिया एआई स्टीकर क्रिएशन फैसिलिटी के बाद आया है। बहुत से लोगों का ये सवाल है कि आखिर यह फीचर काम कैसे करेगा, तो आपको बता दें कि AI Profile Photo बनाने के लिए आपको कुछ टेक्स्ट कमांड देने होंगे जिसके बाद आपकी प्रोफाइल फोटो AI बना देगा।

Advertisment

Status Mention Feature

साथ ही मैसेजिंग ऐप पर जल्द ही एक इंस्टाग्राम जैसे फीचर भी आ रहा है। अगर आप इंस्टा का इस्तेमाल करते हैं तो ये अच्छे से जानते होंगे कि इस सोशल मीडिया ऐप में आपको अपने किसी फॉलोवर को पोस्ट में टैग करने की सुविधा मिलती है। जब भी किसी को टैग किया जाता है उसे इसका मेंशन नोटिफिकेशन भी मिलता है। ऐसी ही एक गजब का फीचर अब व्हाट्सएप पर भी आ रहा है। इस फीचर का यूज करके आप अपने कॉन्टेक्ट्स को जल्द ही स्टेटस अपडेट में टैग कर सकेंगे। खास बात यह है कि ये मेंशन प्राइवेट भी रहेंगे और केवल टैग किए जाने वाले शख्स को ही दिखाई देंगे।

विज्ञापन

Chat Theme Feature

इसके अलावा ऐप में जल्द ही चैट थीम फीचर भी आ रहा है, जो आपको अपने मैसेजिंग ऐप में थीम को बदलने की सुविधा देगा। फिलहाल, यूजर्स को सिर्फ ग्रीन थीम मिलती है, जिसे कई यूजर्स नापसंद करते हैं। ऐसे में अब कंपनी इसमें बड़ा बदलाव करने जा रही है। ऐप में आपको 5 अलग अलग थीम मिलने वाली है जिससे चैटिंग का मजा दोगुना हो जाएगा। फीचर्स को WhatsApp beta के iOS 24.10.10.71 वर्जन पर देखा गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ