WhatsApp ने वॉयस नोट में किया बड़ा बदलाव! बिना सुने भी दे पाएंगे जवाब; जानें कैसे

WhatsApp New Features : मेटा ने WhatsApp के लिए सबसे जबरदस्त फीचर रोल आउट कर दिया है। जी हां, इस बार कंपनी ने वॉयस चैट फीचर में बदलाव किया है। चलिए इसके बारे में जानें

WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: WhatsApp लंबे समय से इन-चैट वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्शन फीचर लाने पर काम कर रहा है और अब आखिरकार कंपनी ने इसे रोल आउट कर दिया है। इस फीचर के आने से WhatsApp वॉयस नोट के ट्रांसक्रिप्शन के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप पर जाने की जरूरत नहीं है। मैसेंजर ऐप इसे और भी यूजर-फ्रेंडली बनाता जा रहा है। सबसे हालिया अपडेट में वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्शन फीचर बीटा से स्टेबल यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है, जिससे वॉयस मैसेज को तुरंत टेक्स्ट में बदला जा सकता है।

यह फीचर वॉयस नोट में कही गई बातों को नोट करके यूजर का समय बचाएगा। यह फीचर भारतीयों के लिए और भी दिलचस्प है, क्योंकि हाल ही में लॉन्च किया गया यह फीचर अन्य भाषाओं के अलावा हिंदी में भी वॉयस नोट को ट्रांसक्राइब कर सकता है। हालांकि, यह फीचर अभी केवल एंड्रॉयड पर ही उपलब्ध है।

सेटिंग से करना होगा ऑन

WhatsApp का वॉयस नोट ट्रांसक्रिप्ट फीचर चैट में उपलब्ध है और इसे ऐप की सेटिंग के जरिए इनेबल किया जा सकता है। यह फीचर मोबाइल ऐप के लिए एक्सक्लूसिव है और वेब वर्जन को सपोर्ट नहीं करता है। यह पांच भाषाओं में उपलब्ध है जिसमें अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और हिंदी शामिल है। इससे यूजर सीधे अपने फोन पर वॉयस नोट को ट्रांसक्राइब कर सकते हैं।

WhatsApp

वॉयस नोट के नीचे मिलेगा टेक्स्ट

अपने WhatsApp ऐप पर सेटिंग में जाएं। चैट पर क्लिक करें और आपको फीचर को एक्टिव करने के लिए एक टॉगल बार दिखाई देगा। एक्टिव होने के बाद, वॉयस नोट्स के नीचे एक ट्रांसक्रिप्शन प्रॉम्प्ट दिखाई देता है, जिससे यूजर्स मैन्युअल प्रोसेस शुरू कर सकते हैं। क्लिक करने पर, WhatsApp टेक्स्ट फाइल डाउनलोड करता है और वॉयस नोट के नीचे ट्रांसक्रिप्शन रिजल्ट शो करता है।

होंगे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

WhatsApp गारंटी देता है कि पर्सनल वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सिक्योर हैं और केवल सेंडर और रिसीवर ही उन्हें एक्सेस कर सकते हैं। यहां तक कि WhatsApp खुद भी मैसेज को सुन या पढ़ नहीं  सकता। इसके अलावा, ट्रांसक्रिप्शन टेक्स्ट फाइल प्राइवेट रहती है और इसे शेयर नहीं किया जा सकता है, जो ऐप की प्राइवेसी को और बढ़ा देती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ