WhatsApp पर आ रहा है Instagram जैसा फीचर, स्टेटस लगाने का मजा होगा डबल  

WhatsApp New Features: व्हाट्सएप पर जल्द ही कमाल का फीचर आ रहा है जो यूजर्स को प्लेटफार्म पर इंस्टाग्राम का मजा देगा। दरअसल कंपनी WhatsApp Status Notifications नाम का नया फीचर ला रही है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

WhatsApp New Features
विज्ञापन

WhatsApp New Features: WhatsApp का इस्तेमाल आज दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। समय के साथ कंपनी ने ऐप में कई नए फीचर्स को पेश किया है। हाल ही में मेटा को व्हाट्सएप पर एआई-बेस्ड फीचर्स की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया था लेकिन अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही ऐप पर  Instagram जैसा फीचर ला रही है। जी हां, कंपनी स्टेटस देखने के एक्सपीरियंस को बढ़ाने का प्लान बना रही है। दरअसल कंपनी व्हाट्सएप के बीटा टेस्टर्स के लिए WhatsApp Status Notifications नाम का फीचर लाया है। जो यूजर्स को स्टेटस लगाने पर नोटिफिकेशन देगा।

इस वर्जन में मिलेगा फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑप्शन व्हाट्सएप बीटा के लेटेस्ट वर्जन में उपलब्ध है। यह फीचर Android बीटा “2.24.8.13” वर्जन  में टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ये फीचर स्टेटस अपडेट में मेंशन होने पर यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजेगा।

Advertisment

मिस नहीं होगा स्टेटस

इस फीचर के आने के बाद आपके किसी खास शख्स का एक भी स्टेटस मिस नहीं होगा। हालांकि, ये नया फीचर काफी अलग हो सकता है क्योंकि यह यूजर्स को सिर्फ Unseen स्टेटस होने पर ही नोटिफिकेशन देता है। रिपोर्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में ये भी साफ देखा जा सकता है कि इसमें यूजर के नाम से एक Unseen स्टेटस अपडेट मिल रहा है। हालांकि, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि ये नोटिफिकेशन फीचर कब तक मिलेगा।

विज्ञापन

कैसे काम करेगा फीचर?

WABetaInfo की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर किसी यूजर ने कोई ऐसा स्टेटस नहीं देखा है जहां उन्हें मेंशन किया गया है तो ऐसे में ये फीचर आपको नोटिफिकेशन देगा। इससे उन्हें उन अपडेट्स के बारे में जानने में मदद मिलेगी जहां उनके कॉन्टेक्ट्स ने उन्हें मेंशन किया है। इसके अलावा कंपनी एआई चैटबॉट पेश करने जा रही है। जो यूजर्स को ऐप के अंदर सभी तरह की जानकारी देगा। ऐप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप पर स्विच किए यूजर्स के सभी सवालों का जवाब देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ