WhatsApp Do not Disturb Mode Feature: इन दिनों WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स रोलआउट कर रहा है। शुक्रवार को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने बीटा यूजर्स के लिए एक नया फीचर Do Not Disturb रोल आउट किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को उस वक्त आने वाली मिस्ड कॉल्स की जानकारी देगा जो आपने फोन के Do Not Disturb मोड ऑन होने के दौरान आई थी।
WaBetaInfo की एक रिपोर्ट में हुआ नए WhatsApp Do not Disturb Mode Feature का खुलासा
ऑनलाइन पोर्टल WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर का बीटा वर्जन गूगल के प्ले स्टोर पर चुनिंदा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि WhatsApp का नया फीचर Do Not Disturb अभी टेस्टिंग मोड में चल रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Twitter ने लॉन्च के कुछ घंटों बाद क्यों हटाया ‘Official’ लेबल? एलन ने खुद बताया कारण
कैसे काम करेगा WhatsApp का Do Not Disturb Mode फीचर
हम सभी जानते हैं कि आजकल मार्केट में आ रहे लगभग सभी स्मार्टफोन्स में एक ऑप्शन Do Not Disturb आता है। इस ऑप्शन को ऑन करते ही स्मार्टफोन पर आने वाली सभी कॉल्स और मैसेज साइलेंट मोड में चले जाते हैं। इस दौरान न तो किसी तरह की रिंगटोन बजती है और न ही कोई नोटिफिकेशन आता है।
जब आप इस ऑप्शन को फिर से ऑफ करते हैं, तब आपको यह पता नहीं चल पाता कि आपने अपने WhatsApp पर आने वाली कितनी कॉल्स मिस कर दी हैं। कंपनी का नया फीचर आपको इसी चीज की जानकारी देगा। आप जब भी अपने फोन को डू नॉट डिस्टर्ब मोड से हटाएंगे, आपके वॉट्सऐप पर आने वाली सभी कॉल्स की लिस्ट आपको दिखाई देगी। इस तरह यदि कोई जरूरी कॉल आई है तो आप उसे रिकॉल कर बात कर सकेंगे।
यह भी पढ़ेंः Google Search पर भूलकर भी ना ढूंढें ये चीजें वरना जाना पड़ सकता है जेल!
ऐसी जितनी भी कॉल होंगी, उन सभी के साथ एक लेबल Silenced by do not disturb भी दिखाई देगा। WaBetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में इस बाबत एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। आपको बता दें कि अभी इस फीचर को आम यूजर्स के लिए जारी नहीं किया जा रहा है बल्कि टेस्टिंग पूरी होने के बाद ही यूजर्स को इसका अपडेट दिया जाएगा।
WhatsApp पर मिलेंगे कई दूसरे नए फीचर्स भी
हाल ही में फेसबुक के फाउंडर और पैरेंट कंपनी Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कम्यूनिटी फीचर भी रोलआउट करने की घोषणा की थी। इस फीचर के जरिए यूजर्स वॉट्सऐप पर अपनी कम्यूनिटी बना सकेंगे और दूसरे ग्रुप्स को इन्वाइट कर सकेंगे। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि एक साथ 32 लोग वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकेंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
17 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
17 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
20 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
23 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines