WhatsApp पर मिलेगा Instagram जैसा मजा! बाबू के Status को भी कर सकेंगे Reshare!

WhatsApp New Feature: WhatsApp पर जल्द ही इंस्टाग्राम जैसा फीचर आ रहा है जिसकी मदद से अब आप अपने बाबू के स्टेटस को फिर से शेयर कर सकेंगे। चलिए इसके बारे में जानें

WhatsApp New Feature
विज्ञापन

WhatsApp New Feature: WhatsApp का इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी है। Wabetainfo की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नया फीचर ला रहा है, जो यूजर्स को उन स्टेटस अपडेट को फिर से शेयर करने की सुविधा देगा, जिनमें उन्हें मेंशन किया गया है। यह फीचर कहीं न कहीं आपको Instagram की याद दिलाएगा। ये तो आप जानते ही होंगे कि Instagram पर उन स्टेटस अपडेट को फिर से शेयर कर सकते हैं, जहां आपको टैग किया गया है। अब यही फीचर आपको WhatsApp पर देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने AI को लेकर भी एक अपडेट जारी किया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

कांटेक्ट के साथ शेयर कर सकेंगे स्टेटस

सबसे पहले बात करें नए फीचर की तो कंपनी ने इसे ‘रीशेयर स्टेटस’ के नाम से पेश किया है जिसके जरिए उन स्टेटस अपडेट को शेयर करने के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जहां यूजर्स को टैग किया गया है। जब किसी शख्स को किसी स्टेटस अपडेट में मेंशन किया जाता है, तो यह नया फीचर उन्हें अपने कांटेक्ट के साथ उस अपडेट को फिर से शेयर करने की सुविधा देगा।

Advertisment

टेस्टिंग फेज में है फीचर

अभी तक, रीशेयर स्टेटस अपडेट फीचर बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं है। यह अभी भी टेस्टिंग फेज में है और WhatsApp ऑफिशियल रिलीज से पहले इस फीचर को और भी बेहतर बनाने के लिए पहले बीटा यूजर्स को इसे रोल आउट करेगा। इस फीचर को आगामी अपडेट में रोल आउट किए जाने की उम्मीद है, हालांकि स्टेबल यूजर्स को ये फीचर कब मिलेगा इसकी कोई जानकारी नहीं है।

कैसे काम करता है फीचर

एक बार स्टेटस शेयर होने के बाद, इस फीचर के जरिए स्टेटस अपडेट इंटरफेस के अंदर एक नया बटन ऐड होगा। यह बटन यूजर्स को उन स्टेटस अपडेट को आसानी से फिर से शेयर करने में मदद करेगा जहां उन्हें मेंशन किया गया है।

विज्ञापन

AI को लेकर भी अपडेट जारी

इसके अलावा, पिछले कुछ दिनों से हजारों यूजर्स को AI-Powered चैट्स में एक बग देखने को मिल रहा है। हालांकि अब नए अपडेट के साथ कंपनी ने इसे फिक्स कर दिया है। अगर आपको भी ऐप पर AI फीचर यूज करने में दिक्कत आ रही है तो अभी अपने WhatsApp ऐप को अपडेट करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ