WhatsApp ने इमेज ब्लर टूल के साथ कई शानदार फीचर्स किए लॉन्च, अब आएगा मजा!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर अपडेट जारी करता है। इन अपडेट्स को स्टेबल वर्जन पर रिलीज करने से पहले बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जाता है। यानी स्टेबल वर्जन में आने से पहले किसी भी फीचर को बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जाता है। हाल ही में ऐप पर एक नया फीचर देखा गया है।
जल्द ही आप किसी फोटो को व्हाट्सएप पर भेजते हुए ब्लर कर पाएंगे। कंपनी एक ड्रॉइंग टूल पर काम कर रही है, जिसकी मदद से आप किसी भी फोटो को ब्लर कर सकते हैं। इसकी मदद से आप फोटो के किसी भी हिस्से को आसानी से ब्लर कर पाएंगे।
WhatsApp का यह फीचर फिलहाल बीटा फेज में है और WABetaInfo ने इसे स्पॉट किया है। इस साल की शुरुआत में, प्रकाशन ने जानकारी दी थी कि व्हाट्सएप इस फीचर पर काम कर रहा है।
हालांकि, कंपनी ने अब इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए जारी करना शुरू कर दिया है। इसका एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। इसमें यूजर्स को किसी भी फोटो को शेयर करते समय उसे एडिट करने का विकल्प मिलेगा।
इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप पूरी फोटो या फोटो के किसी भी हिस्से को ब्लर कर सकते हैं। व्हाट्सएप ने दो ब्लर टूल्स का विकल्प दिया है। यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल, ये फीचर बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसका स्टेबल वर्जन अपडेट कब आएगा इसकी जानकारी नहीं है।
इसके अलावा यूजर्स ने हाल ही में व्हाट्सएप बीटा पर नए अवतार फीचर्स प्रोफाइल पिक्चर ऑप्शन को देखा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप प्रोफाइल पिक्चर पर अपना अवतार सेट कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को कैप्शन का विकल्प भी मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स किसी भी डॉक्यूमेंट को भेजने से पहले उस पर कैप्शन लिख सकेंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.