करोड़ों WhatsApp यूजर्स को मिला एक और खास फीचर, अब लिस्ट में नहीं ढूंढ़नी पड़ेगी 'बाबू-सोना' की चैट

WhatsApp New Custom Lists Feature: व्हाट्सएप ने ‘लिस्ट्स’ नाम से एक नया फीचर पेश किया है, जो कस्टम कैटेगरी के बेस पर चैट को सिस्टेमेटिक बनाने में आपकी मदद करेगा। आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये फीचर…

WhatsApp New Custom Lists Feature

WhatsApp New Custom Lists Feature: व्हाट्सएप ने चैट को और भी आसान और सिस्टेमेटिक बनाने के लिए नया फीचर पेश किया है जिसे “लिस्ट” नाम दिया गया है। इस फीचर का उद्देश्य है कि यूजर अपनी चैट को अलग-अलग कैटेगरी में बांट सकें, जिससे चैट करना और उन्हें ढूंढ़ना और भी आसान हो जाए। इससे पहले आए चैट फिल्टर की सफलता के बाद, अब WhatsApp करोड़ों यूजर्स को और भी ज्यादा कंट्रोल देने के लिए अपने फीचर्स में सुधार कर रहा है।

बना सकते हैं मनचाही कैटेगरी

लिस्ट फीचर से यूजर अपनी मनचाही कैटेगरी बना सकते हैं, जैसे “फैमिली,” “वर्क,” या “फ्रेंड्स,” ताकि हर चैट को अलग-अलग कैटेगरी में आसानी से रखा जा सके। इससे आप बिना बार-बार स्क्रॉल किए जल्दी से अपनी जरूरी चैट ढूंढ सकते हैं। ये नया फीचर यूजर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

आपको बता दें कि ये लिस्ट बनाना भी बहुत आसान है। बस चैट टैब में “+ “आइकन पर टैप करके आप अपनी नई लिस्ट बना सकते हैं, नाम बदल सकते हैं या नए कॉन्टैक्ट जोड़ सकते हैं। लिस्ट फीचर ग्रुप और वन-ऑन-वन चैट दोनों के लिए उपलब्ध है, जिससे यूजर्स को अपनी बातचीत मैनेज करने में मदद मिलेगी।

Image

ऐप इस्तेमाल करना और आसान

लिस्ट के साथ, आपकी सभी चैट साफ-सुथरे तरीके से एक ही जगह पर दिखाई देंगी, जिससे ऐप इस्तेमाल करना और आसान हो जाएगा। अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड है तो ये फीचर्स आपके लिए काफी ज्यादा यूजफुल होने वाला है क्योंकि आप अपने खास शख्स की चैट को अलग रख सकते हैं।

धीरे-धीरे सभी को मिलेगा फीचर

WhatsApp का यह फीचर सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध हो रहा है और कंपनी इसे और भी बेहतर बनाने की प्लानिंग कर रही है। खासकर उन लोगों के लिए, जिनके पास प्राइवेट और प्रोफेशनल दोनों तरह की चैट्स होती हैं, यह फीचर काम को काफी आसान बना सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ