WhatsApp पर कभी न दें इन 3 मैसेज का रिप्लाई, बैंक खाता हो सकता है खाली!
Whatsapp Fraud: WhatsApp पर अगर आपको कभी ये 3 मैसेज आएं तो कभी भी इनका रिप्लाई न करें नहीं तो आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। चलिए इनके बारे में जानें
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Whatsapp Fraud: आजकल WhatsApp पर फ्रॉड बहुत आम हो गया है। स्कैमर्स हर रोज नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। इनमें से कुछ तरीके इतने चालाक होते हैं कि आम आदमी आसानी से उनके जाल में फंस जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आम WhatsApp स्कैम के बारे में, जिनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है। कभी भी अगर आपको WhatsApp पर ये तीन मैसेज आएं तो भूलकर भी इनका रिप्लाई न करें। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
आपको अक्सर WhatsApp पर ऐसे मैसेज मिलते होंगे जिसमें आपको पार्ट-टाइम जॉब या आसानी से पैसा कमाने का ऑफर दिया जाता है। इन मैसेज में आपको एक लिंक भी दिया जाता है, जिस पर क्लिक करने पर आपको एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। ये ऐप्स आपके फोन में वायरस इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा सकते हैं या आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है।
कभी-कभी आपको WhatsApp पर यह मैसेज भी मिल सकता है कि आपका बिजली कनेक्शन जल्द ही काट दिया जाएगा, क्योंकि आपने बिल का भुगतान नहीं किया है। इस मैसेज में भी आपको एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करने पर आपको भुगतान करने के लिए कहा जाता है। यह एक पूरी तरह से फेक मैसेज है। बिजली कंपनियां कभी भी इस तरह से मैसेज नहीं करती हैं। इस लिंक पर क्लिक करने से आपका पैसा और निजी जानकारी चोरी हो सकती है।

आपको यह मैसेज भी मिल सकता है कि आपने एक बड़ी लॉटरी जीती है और आपको अपना प्राइज लेने के लिए कुछ पैसे देने होंगे। यह भी एक फेक मैसेज है। कोई भी असली लॉटरी कंपनी आपसे प्राइज लेने के लिए पैसे नहीं मांगेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: