WhatsApp Chats HD Quality Images: दुनिया भर में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर व्हाट्सएप काफी जाना जाता है। दोस्त से लेकर परिजनों से बातचीत करनी हो या फिर कोई ऑफिशियल चैट, इसे काफी पसंद किया जाता है। ये प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के फीचर्स को रोल आउट करता रहता है। हाल ही में कंपनी की ओर से एक नया फीचर पेश किया गया है जिसके जरिए तस्वीर को एचडी क्वालिटी के साथ शेयर किया जा सकता है। ऐसे में यूजर्स एक दूसरे के साथ एचडी क्वालिटी में फोटो को शेयर कर पाएंगे।

HD Quality Image को साझा करने का ऐलान

मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग की ओर से फेसबुक पर एक पोस्ट करके तस्वीर और वीडियो को एचडी क्वालिटी के साथ साझा करने का फीचर रोलआउट किया गया है। उन्होंने बताया कि इस फीचर को सभी के लिए रोल आउट किया गया है। ऐसे में वेब, आईफोन और एंड्रॉइड यूजर्स तस्वीर को एचडी में भेज सकेंगे।

WhatsApp Chats पर एचडी में कैसे भेजें तस्वीर?

  • सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद चैट पर जाएं और वहां आपको नीचे की तरह ‘+’ ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फोटो को चुनें जिसे भेजना चाहते हैं।
  • यहां आपको इमेज को ए़डिट करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • क्रॉप, कलर चेंज जैसे ऑप्शन्स में से एक एचडी ऑप्शन भी होगा।
  • एचडी बटन पर क्लिक करके हाई क्वालिटी के साथ इमेज सेंड की जा सकेगी।

जून में किया खथा बीटा टेस्ट

आपको जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर तस्वीर को एचडी क्वालिटी के साथ भेजने की घोषणा जून में कर दी गई थी, लेकिन उस दौरान कंपनी की ओर से इसकी टेस्टिंग जारी थी। हालांकि, कुछ महीने बाद एचडी क्वालिटी इमेज सेंडिंग ऑप्शन को सभी के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि गैर-एचडी तस्वीरों को भेजने की तुलना में एचडी क्वालिटी के साथ भेजी जा रही तस्वीर स्टोरेज के साथ डाटा का भी अधिक इस्तेमाल करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ