फोन बदलने या WhatsApp को दोबारा इंस्टॉल करने के बाद अगर पुरानी चैट, फोटो औ जरूरी मैसेज गायब हो जाएं, तो काफी परेशानी हो सकती है. हालांकि अगर आपने पहले से WhatsApp चैट का बैकअप लिया है तो उसे नए या पुराने फोन में वापस लाना आसान है. Android फोन में चैट Google Account के बैकअप से और iPhone में iCloud बैकअप से रिस्टोर की जा सकती है. यहां जानते हैं तरीका.

Android में पहले चेक करें WhatsApp बैकअप

Android फोन में WhatsApp चैट वापस लाने के लिए Google Account में चैट बैकअप होना जरूरी है. बैकअप चेक करने के लिए Google One ऐप खोलें और अपने Google Account से साइन इन करें. इसके बाद Storage > Other में जाएं. यहां अगर WhatsApp का बैकअप मौजूद है, तो वह दिखाई देगा.

---विज्ञापन---

WhatsApp को दोबारा इंस्टॉल करके करें रिस्टोर

बैकेअप मौजूद होने की पुष्टि हो जाए तो WhatsApp को फोन से अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें. ऐप खोलने के बाद जब बैकअप रिस्टोर करने का ऑप्शन दिखाई दे तो रीस्टोर पर टैप करें. इसके बाद उपलब्ध चैट बैकअप फोन में वापस आने लगेगा.

Restore की जगह Skip न करें

WhatsApp दोबारा इंस्टॉल करके दौरान अगर आप Skip पर टैप करते हैं, तो बैकअप रिस्टोर किए बिना ऐप शुरू हो जाएगा. इसके बाद नया बैकअप बन जाने पर पुराना बैकअप रिप्लेस हो सकता है. ऐसे में पुराने चैट वापस पाना मुश्किल हो सकता है. इसलिए बैकअप मौजूद होने पर रिस्टोर का ऑप्शन ध्यान से चुनें. 

---विज्ञापन---

Google Account में बैकअप नहीं है तो अपनाएं दूसरा तरीका

अगर Google Account में WhatsApp का बैकअप मौजूद नहीं है, तो नए फोन में चैट ट्रांसफर करने का विकल्प भी इस्तेमाल किया जा सकता है. WhatsApp के Chat Transfer फीचर की मदद से पुराने फोन से नए फोन में चैट हिस्ट्री ट्रांसफर की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-सिर्फ चैटिंग के लिए नहीं है WhatsApp! UPI पेमेंट से Notes तक ये 5 काम भी करता है ऐप, जानें ये फीचर्स

---विज्ञापन---

iPhone में ऐसे वापस आएगी WhatsApp चैट

iPhone में WhatsApp चैट रिस्टोर करने के लिए iCloud बैकअप होना जरूरी है. इसे चेक करने के लिए WhatsApp खोलें और Settings > Chats > Chat Backup पर जाएं. यहां आखिरी बैकअप का समय और उसका साइज दिखाई देगा. इससे आपको पता चल जाएगा कि iCloud पर चैट का बैकअप मौजूद है या नहीं.

iCloud बैकअप से ऐसे करें चैट रिस्टोर

बैकअप मौजूद होने पर WhatsApp को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करें. इसके बाद अपना फोन नंबर और Apple ID वेरिफाई करें. WhatsApp में Restore Chat History का ऑप्शन दिखाई देने पर उस पर टैप करें. इसके बाद iCloud में मौजूद चैट बैकअप फोन में रिस्टोर होना शुरू हो जाएगा.

---विज्ञापन---

चैट रिस्टोर करने से पहले ये बातें याद रखें

चैट वापस लाने के लिए वही Google Account या Apple ID इस्तेमाल करना जरूरी है, जिस पर बैकअप मौजूद है. साथ ही जिस फोन नंबर से बैकअप बनाया गया था, उसे भी वेरिफाई करना पड़ सकता है. WhatsApp सुरक्षा के लिए आपसे पहचान की पुष्टि भी कर सकता है.

सेफ्टी सेटिंग्स का भी रखें ध्यान

अगर टू-स्टेप वेरिफिकेशन या एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप जैसी सुरक्षा सुविधाएं सक्रिय नहीं हैं, तो पहचान की पुष्टि के लिए SMS या कॉल के जरिए कोड मिल सकता है. इसलिए फोन बदलने या WhatsApp डिलीट करने से पहले बैकअप की स्थिति जरूर जांच लें. इससे जरूरी चैट फोटो और दूसरी जानकारी खोने का खतरा काफी कम हो जाता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- WhatsApp का बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, गलती से भी लीक नहीं होगी चैट! अब ऐसे सेट करना होगा नया पासवर्ड