---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

सिर्फ चैटिंग के लिए नहीं है WhatsApp! UPI पेमेंट से Notes तक ये 5 काम भी करता है ऐप, जानें ये फीचर्स

WhatsApp में कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम लोग करते हैं. यहां जानिए 5 ऐसे फीचर्स की डिटेल जिन्हें आप डेली लाइफ में यूज कर सकते हो, जिससे आपके काम आसान हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

WhatsApp Tips And Tricks: WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादातर लोग रोजाना चैटिंग, कॉलिंग और फोटो वीडियो भेजने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही ऐप आपके कई दूसरे काम भी आसान कर सकता है?  WhatsApp में पेमेंट करने से लेकर AI इस्तेमाल करने और जरूरी फाइल्स सेव करने तक कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनके लिए आपको हरबार अलग ऐप खोने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप भी WhatsApp को सिर्फ मैसेजिंग ऐप समझते हैं तो इसके ये 5 फीचर्स आपके काफी काम आ सकते हैं.

WhatsApp से करें UPI पेमेंट

अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करते हैं तो WhatsApp का UPI फीचर भी आजमा सकते हैं. इसके लिए पहले WhatsApp में पेमेंट फीचर को सेटअप करना होता है. सेटअप पूरा होने के बाद आप QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं. यानी किसी को पैसे भेजने के लिए बार-बार दूसरा ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

---विज्ञापन---

WhatsApp पर ही लें AI की मदद

AI का इस्तेमाल करने के लिए हर बार अलग ऐप डाउनलो करना जरूरी नहीं है. WhatsApp पर Meta AI का स्पोर्ट मिलता है. इसकी मदद से आपर चैट के जरिए अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं. किसी विषय की जानकारी लेने के अलावा ईमेल या रिज्यूमे का ड्राफ्ट तैयार कराने और कोडिंग से जुड़े सवाल पूछने जेसे काम भई किए जा सकते हैं. प्रोम्प्ट की मदद से इससे तस्वीरें भी बनाई जा सकती हैं.

2GB तक की फाइल भेजें

WhatsApp सिर्फ छोटी फोटो और वीडियो शेयर करने के काम नहीं आता. इसके जरिए आप 2जीबी तक की फाइल भी भेज सकते हैं. बड़ी वीडियो, फोटो या जरूरी डॉक्यूमेंट किसी दूसरे व्यक्ति को आसानी से भेजे जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर WhatsApp का इस्तेमाल फाइल सेव करने के लिए भी किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढे़ं-WhatsApp पर फोटो भेजते ही खराब हो जाती है क्वालिटी? इस आसान ट्रिक भेज सकेंगे बिल्कुल HD पिक्चर

जरूरी फाइलें ऐसे रखें सेव

अगर आपको WhatsApp पर अपनी जरूरी फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट रखना है तो एक ऐसा ग्रुप बनाया जा सता है जिसमें सिर्फ आप खुद सदस्य हों. इस ग्रुप में जरूरी चीजें भेजकर उन्हें बाद के लिए सेव रखा जा सकता है. इतना ही नहीं इसे HD क्वालिटी में सेव किया जा सकता है, जिसका ऑप्शन ग्रुप में ही मिलता है.

---विज्ञापन---

WhatsApp Channels पर पाएं जरूरी अपडेट

हर छोटी-बड़ी खबर के लिए अगल न्यूज ऐप रखने की जरूरत नहीं है WhatsApp का Channels फीचर्स आपकी पसंद के अपडेट एक जगह ला सकता है. आप न्यू पोर्ट, ब्रांड या अपनी पसंद के किसी विषय से जुड़े चैनल फॉलो कर सकते हैं. इसके बाद उन चैनल्स से नए अपडेट और खबरें आपको WhatsApp पर ही मिलती रहेंगी.

WhatsApp को बनाएं अपना Notes ऐप

WhatsApp का इस्तेमाल पर्सनल नोट्स के लिए भी किया जा सकता है. इसके लिए अपने अलावा किसी दूसरे सदस्य के बिना एक ग्रुप बनाएं और उसका नाम Notes या अपनी पसंद के हिसाब से रख लें. 

---विज्ञापन---

इन फीचर्स की मदद से WhatsApp सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग तक सीमित नहीं रहता. UPI पेमेंट, AI, बड़ी फाइल शेयरिंग, न्यूज अपडेट और पर्सनल नोट्स जैसे कई काम एक ही ऐप से किए जा सकते हैं. 

ये भी पढे़ं- WhatsApp की ये सेटिंग तुरंत बदलें, नहीं तो फोटो-वीडियो से भर जाएगी फोन की स्टोरेज

---विज्ञापन---

First published on: Aug 22, 2026 02:28 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola