WhatsApp ला रहा एक और बड़ा अपडेट! ऐप खोलने की भी जरूरत नहीं...AI का मिलेगा डायरेक्ट एक्सेस

Meta AI Access on WhatsApp: जल्द ही WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और अपडेट ला रहा है जिसकी मदद से आप AI का डायरेक्ट एक्सेस कर सकेंगे। चलिए जानें कैसे…

WhatsApp AI Update
विज्ञापन

WhatsApp AI Update: अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए कंपनी जल्द ही एक और बड़ा अपडेट ला रही है। जी हां, कंपनी Android डिवाइस के लिए AI एक्सेस और फोटो भेजना और भी ज्यादा आसान बनाने जा रही है। दरअसल, कंपनी को WhatsApp के बीटा वर्जन 2.25.1.27 में एक नए फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। इस नए फीचर की मदद से अब आपको ऐप ओपन करने की भी जरूरत नहीं है। सीधे होम स्क्रीन से आप Meta AI का इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही आप किसी को भी एक क्लिक में तस्वीरें भी भेज पाएंगे।

X पर शेयर की गई एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp जल्द ही एक नया विजेट पेश करने जा रहा है, जो उन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा जिनके पास पहले से AI चैटबॉट का एक्सेस है। इस विजेट के जरिए यूजर्स बिना ऐप खोले मेटा AI के साथ बातचीत शुरू कर सकेंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

Advertisment

ये विजेट कैसे करेगा काम?

फिलहाल WhatsApp स्टेटस और चैट्स के क्विक एक्सेस के लिए खास विजेट ऑफर करता है लेकिन अब इस विजेट्स लिस्ट में AI चैटबॉट वाला नया विजेट भी आ रहा है। यह उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो रेगुलर Meta AI का इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानें ये नया विजेट क्यों है इतना खास…

  • होम स्क्रीन से एक्सेस: यूजर्स विजेट के जरिए सीधे मेटा AI के साथ चैट शुरू कर सकते हैं।
  • फास्ट फंक्शनैलिटी: यह विजेट WhatsApp ऐप ओपन करने और मेटा AI तक पहुंचने के लिए एक्स्ट्रा नेविगेशन को खत्म कर देता है।
  • फोटो शेयरिंग का शॉर्टकट: इतना ही नहीं इस विजेट का इस्तेमाल करके आप क्विक फोटो कैप्चर कर सकते हैं और उसे मेटा AI के साथ शेयर कर सकते हैं।
  • फोटो एडिटिंग और कंटेंट एनालिसिस: यही नहीं इस विजेट के साथ यूजर्स मेटा AI से फोटो एडिटिंग, कंटेंट एनालिसिस या फोटो से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।

खुद का बना सकेंगे AI चैटबॉट  

इतना ही नहीं कंपनी इन दिनों एक और फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी मदद से आप खुद का AI चैटबॉट भी बना सकेंगे। ये नया फीचर आपकी AI के साथ बातचीत को पूरी तरह बदल कर रख देगा। आसान शब्दों में कहें तो आप ये चुन सकेंगे कि आपका AI चैटबॉट कितना प्रोडक्‍ट‍िव, एंटरटेनिंग या पर्सनल अस‍िस्‍टेंट की तरह काम करेगा। यानी आप अपने इस खास AI अस‍िस्‍टेंट को जैसा चाहें वैसा बना सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ