---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Samsung के इन 3 प्रीमियम स्मार्टफोन्स की धड़ाम गिरी कीमत, चेक करें बेस्ट डील्स

Amazon Samsung Smartphone Deals: अगर आप भी सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये तीन डिवाइस इस वक्त सबसे कम दाम में मिल रहे हैं। चलिए इन बेस्ट डील्स के बारे में जानें

Samsung Galaxy S24 Series Price Drop: सैमसंग जल्द ही अपनी नई गैलेक्सी S25 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत इस बार चार नए डिवाइस लॉन्च होने का दावा किया जा रहा है लेकिन कंपनी ने अभी तक इस की पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने अभी सिर्फ लॉन्च डेट कंफर्म की है। नई S25 सीरीज इस बार 22 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। हालांकि इस नई सीरीज के लॉन्च से पहले ही मौजूदा सीरीज के 3 डिवाइस सस्ते हो गए हैं। जी हां, अमेजन इस वक्त Samsung Galaxy S24, Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra पर बड़ा डिस्काउंट दे रहा है। चलिए तीनों डिवाइस पर मिल रहे खास ऑफर पर एक नजर डालते हैं।

---विज्ञापन---

Samsung Galaxy S24 5G

---विज्ञापन---

सैमसंग ने पिछले साल Samsung Galaxy S24 5G को 64,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी ये फोन बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ 50,999 रुपये में मिल रहा है। यानी फोन पर सीधे 14 हजार की छूट मिल रही है जो काफी बड़ा प्राइस Drop है। इतना ही नहीं फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप 42,750 रुपये तक बचा सकते हैं। अगर आप कोई iPhone एक्सचेंज करते हैं तो आपको अच्छा एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है।

Samsung Galaxy S24 Plus 5G

---विज्ञापन---

S24 सीरीज के ये दूसरी डिवाइस भी अमेजन पर काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी इस डिवाइस को 99,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी ये फोन सिर्फ 64,490 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यानी इस फोन पर भी 35 हजार रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। जबकि No Cost EMI के साथ आप फोन को सिर्फ 2,903 रुपये महीना में अपना बना सकते हैं। इस फोन पर आप एक्सचेंज ऑफर के साथ 53,200 रुपये तक बचा सकते हैं। हालांकि ये वैल्यू आपको तभी मिलेगी जब आपका पुराना डिवाइस अच्छा हो।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G

---विज्ञापन---

इस सीरीज का सबसे महंगा मॉडल भी अभी काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस को पिछले साल 1,34,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी ये फोन सिर्फ 1,04,000 रुपये में मिल रहा है। इस फोन पर भी 30 हजार से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के साथ आप डिवाइस पर 3 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी ले सकते हैं। इस फोन पर भी आप एक्सचेंज ऑफर के साथ 53,200 रुपये तक बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : 500 टीवी चैनल्स देखें फ्री में…BSNL ने इन राज्यों में भी शुरू की खास सर्विस

---विज्ञापन---

First published on: Jan 12, 2025 08:51 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola