हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अब WhatsApp चलाने के लिए बतानी होगी उम्र? यूजर्स को दिख रहा नया नोटिफिकेशन

WhatsApp पर कुछ यूजर्स को नया Age Verification का नोटिफिकेश दिखा दे रहा है, जिसमें उनसे अपनी जन्मतिथि एड करन को कहा जा रहा है. क्या भविष्य में उम्र बताए बिना WhatsApp इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे? जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
अब WhatsApp चलाने के लिए बतानी होगी उम्र?

WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों भारतीय यूजर्स जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. क्योंकि एप पर कुछ यूजर्स को नया नोटिफिकेश दिखाई दे रह है, जिसमें उनके उनकी जन्मतिथि (Date of Birth) एड करने को कहा जा रहा है. इस नोटिफिकेश में बताया गया है कि ये जानकारी सरकरा के आने वाले नियमों के तहत मांगी जा रही है. हालांकि, अभी तक Meta या भारत सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

WhatsApp पर क्या दिख रहा है?

कुछ भारतीय यूजर्स को WhatsApp के होम स्क्रीन पर चैट्स के ऊपर एक नोटिफिकेशन दिखाई दे रहा है. इसमें यूजर्स को अपनी जन्मतिथि जोड़ने के लिए कहा जा रहा है. नोटिफिकेश के मुताबिक ये जानकारी सरकार द्वारा जल्द लागू किए जाने वाले नियमें को ध्यान में रखते हुए मांगी जा रही है.फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और सीमित लोगों को ही दिखाई दे रहा है.

Image- News24

क्यों मांगी जा रही उम्र की जानकारी ?

इसके बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक या स्पष्ट नहीं है कि इस जानकारी को क्यों मांगा जा रहा है. माना जा रहा है कि भारत में भी आने वाले समय में सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए न्यूनतम उम्र से जुड़े नियम लागू किए जा सकते हैं. बता दें, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देशों में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे नियम पहले से लागू किए जा चुके हैं. ऐसे में हो सकता है भारत में भी एक तय उम्र से कम बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर कुछ नियम बनाए जाएं.

विज्ञापन

पहले भी आ चुका है ऐसा फीचर

WhatsApp एज वेरिफिकेशन से जुड़ा फीचर पहले अमेरिका में भी पेश कर चुका है. वहां कुछ राज्यों में ऐसे कानून लागू किए गए थे. वहां कुछ राज्यों में ऐसे कानून लागू किए गए थे, जिनका मकसद नाबालिगों को बिना माता-पिता की परमिशन के गलत ऑनलाइन कंटेंट तक पहुंचने से रोकना था. इन्हीं नियमों के तहत यूजर्स से जन्मतिथि मांगी जाने लगी थी.

ये भी पढ़ें- Jio का धमाकेदार ऑफर! 2 महीने का रिचार्ज कराएं, 1 महीना FREE पाएं, साथ में 12 OTT और 1000+ TV चैनल्स

विज्ञापन

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें एक बार जन्मतिथि एड करने के बाद उसे दोबारा बदलने का ऑप्शन नहीं दिया जाता है. अब ये फीचर कुछ भारतीय यूजर्स के फोन पर भी दिखाई देने लगा है, लेकिन इसका आधार अमेरिकी कानून नहीं बल्कि भारत के संभावित आने वाले नियमों को बताया जा रहा है.

अभी क्या है स्थिति?

फिलहाल मेटा और भारत सरकार की ओर से इस फीचर या किसी नए एज वेरिफिकेशन कानून को लेकर ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में ये साफ नहीं है कि ये फीचर कब सभी यूजर्स के लिए जारी होगा या भारत में सोशल मीडिया के लिए न्यूनतम उम्र से जुड़े नियम कब लागू होंगे. 

विज्ञापन

हालांकि, ऐप पर दिख रहे इस नोटिफिकेश ने ये संकेत जरूर दिया है कि भविष्य में सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म पर ऐज वेरिफिकेशन की प्रोसेस जरूरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- क्या आपका Bluetooth भी 24 घंटे ऑन रहता है? ये गलती 1 मिनट की खाली कर सकती है बैंक अकाउंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola