Jio का धमाकेदार ऑफर! 2 महीने का रिचार्ज कराएं, 1 महीना FREE पाएं, साथ में 12 OTT और 1000+ TV चैनल्स
अगर आप घर में नया WiFi लगवा रहे हैं तो जियो का ये ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है.सिर्फ 2 महीने का रिचार्ज कराने पर कंपनी 1 महीने की सर्विस बिल्कुल मुफ्त दे रही है. जानते हैं इस ऑफर की डिटेल्स.

अगर आप जियो का नया ब्रॉडबैंड कनेक्श लेने का सोच रहे हैं या पहले से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. JioHome ने नया ऑफर पेश किया है, जिसमें 2 महीने का प्लान लेने पर ग्राहकों को 1 महीने की फ्री सर्विस मिलेगी. यानी दो महीने के पैसे देने पर 3 महीने की सर्विस मिलेगी.
एक ही प्लान में इंटरनेट और भरपूर एंटरटेनमेंट
2 / 7इस ऑफर की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ हाई स्पीड इंटरनेट ही नहीं बल्किट अनलिमिटेड डेटा, 12 OTT ऐप्स और 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का भी फायदा मिलता है.
जानिए 100 Mbps वाले प्लान की कीमत
3 / 7ये ऑफिर JioHome के 100 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर उपलब्ध है. इस प्लान की कीम 899 रुपये प्रतिमाह है और टैक्स अलग से. अगर यूजर एक साथ 2 महीने का प्लान लेते हैं तो कंपनी 1 महीने की वैलिडिटी फ्री देती है. यानी कुल 3 महीने. ये भी पढ़ें- क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सुरक्षित है? जानिए कब करें इस्तेमाल और कब नहीं
Unlimited Data के साथ मिलेगी 100 Mbps की स्पीड
4 / 7इस प्लान में 100Mbps तक की हाई स्पीड इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है. इससे 4k वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉलिंग, वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास जैसे काम बिना रुकावट किए जा सकते हैं.
12 OTT ऐप्स का भी मिलेगा एक्सेस
5 / 7इस प्लान के साथ 12 प्रीमियम Ott प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जाता है. इनमें JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, FanCode जैसे कई पॉपुलर ओटीटी ऐप्स शामिल है. ये भी पढ़ें-बारिश में इन्वर्टर-बैटरी की ऐसे करें देखभाल, नहीं होगा बैकअप कम, लंबे समय तक चलेगी बैटरी
1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स का फायदा
6 / 7इंटरनेट और ओटीटी के अलावा इस प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी मिलते हैं. इसमें न्यूज स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, बच्चों और अलग-अलग रीजनल भाषाओं के चैनल शामिल हैं.
ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
7 / 7इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को JioHome का 2 महीने वाला प्लान चुनना होगा. हालांकि ऑफर की उपलब्धता और शर्तें आपके क्षेत्र और चुने गए प्लान के मुताबिक अलग हो सकती है. इसलिए रिचार्ज का नया कनेक्शन लेने से पहले MyJio ऐप या Jio साइट पर ऑफर चेक कर लें. /



















