हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या है Abhigyan App? 15 अगस्त पर सेकंडों में पकड़ेगा संदिग्ध, लाल-हरा सिग्नल बताएगा पूरा राज

15 अगस्त पर लाल किले की सुरक्षा में AI और एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इनमें Abhigyan App सबसे खास है. आइए जानते हैं क्या है ये Abhigyan App?

विज्ञापन
क्या है Abhigyan App?

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है. इस बार सुरक्षा व्यवस्थ को और मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस AI और एडवांस तकनीक का सहारा ले रही है. लाल किले पर VIP और VVIP के साथ करीब 25 हजार आम दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में भीड़ के बीच किसी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करना बड़ी चुनौती हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों को Abhigyan App से पेश किया गया है. 

क्या है Abhigyan App?

Abhigyan App (अभिज्ञानऐप) भारत सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग के तहत तैयार की गई एक एडवांस तकनीक हैं. इसकी मदद से सुरक्षाकर्मी मौके पर ही किसी संदिग्ध व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड चेक कर सकत हैं. इसके लिए पुलिसकर्मियों को खास हैंडहेल्ड हैंडहेल्ड बायोमेट्रिक डिवाइस दिए गए हैं, जो इस ऐप से जुड़े होते हैं. किसी भी व्यक्ति पर शक होने पर सुरक्षाकर्मी इसी डिवाइस के जरिए उसकी पहचाना की जांच कर सकते हैं.

फिंगरप्रिंट से होगी संदिग्ध की जांच

इस तकनीक में संदिग्ध व्यक्ति का फिंगरप्रिंट हैंडहेल्ड डिवाइस के जरिए स्कैन किया जाता है. इसके बाद ऐप के बैकएंड में मौजूद अपराधियों के डेटाबेस में उस फिंगरप्रिंट का मिलान किया जाता है. इस डेटाबेस में 1 करोड़ से ज्यादा अपराधियों का रिकॉर्ड मौजूद है. खास बात ये है कि पूरी प्रक्रिया में कुछ ही सेकंकड लगते हैं और मैच होने पर स्क्रीन पर तुरंत रिजल्ट दिखाई देता है.

विज्ञापन

सिग्नल से देता है संकेत

लाल सिग्नल का मतलब क्या है?

Abhigyan App का रिजल्ट कलर कोड के हिसाब से सामने आता है. अगर स्कैन किया गया फिंगरप्रिंट किसी पुराने अपराधी के रिकॉर्ड से मैच करता है तो स्क्रीन पर लाल सिग्नल दिखाई देता है. इसके साथ उस व्यक्ति की आपराधिक हिस्ट्री भी सामने आ जाती है. इससे सुरक्षाकर्मियों को मौके पर ही आगे की कार्रवाई करने में दद मिल सकती है.

हरा सिग्नल दिखे तो क्या समझें?

अगर फिंगरप्रिंट का किसी आपराधिक रिकॉर्ड से मैच नहीं होता है तो ऐप स्क्रीन पर रहा सिग्नल दिखाती है. यानी उपलब्ध डेटाबेस में उस व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Jio का बड़ा धमाका! लॉन्च किए 2 नए OTT Pass, 365GB डेटा के साथ मिलेंगे इतने सारे OTT ऐप्स

लाल किले पर क्यों जरूरी है यह ऐप?

15 अगस्त पर बड़ी संख्या में लगो लाल किले पर पहुंचते हैं. ऐसे में हर संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस स्टेशन ले जाकर उसकी जांच करना संभव नहीं है. इस ऐप की मदद से सुरक्षाकर्मी मौके पर ही बायोमेट्रिक जांच कर सकते हैं. इससे भीड़ के बीच संदिग्ध लोगों की पहचान तेजी से करने में मदद मिलती है. इस तकनीक की खासियत ये है कि सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ कैमरों के भरोसे नहीं रहेगी. Abhigyan App के जरिए बायोमेट्रिक जांच भी की जा सकेगी.

विज्ञापन

Facial Recognition और एंटी-ड्रोन सिस्टम भी तैनात

लाल किले की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए Abhigyan App के साथ Facial Recognition System यानी FRS कैमरों और एंटी-ड्रोन सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- अब 1601 नंबर से आएगी बिजली-गैस और कूरियर की कॉल, TRAI ने किया बड़ा बदलाव, ऐसे पहचानें असली कॉल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola