Jio का बड़ा धमाका! लॉन्च किए 2 नए OTT Pass, 365GB डेटा के साथ मिलेंगे इतने सारे OTT ऐप्स

Jio ने 200 रुपये वाले OTT पास के बाद अब यूजर्स के लिए 2 नए OTT पास लॉन्च किए हैं. इनमें 90GB और 365GB डेटा के साथ कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस और 5G अपग्रेड का फायदा मिलेगा. जानते हैं इनकी कीमत और डिटेल्स.

Jio Ott Pass
1 / 7

Advertisment

550 रुपये वाले OTT पास में 90GB डेटा

550 रुपये वाले OTT पास में 90GB डेटा2 / 7

जियो का 550 रुपेय वाला OTT पास 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें कुल 90जीबी हाई स्पीड 4जी डेटा मिलता है. इसे इस्तेमाल करने लिए नंबर पहले से 3 महीने या 1 साल की वैलिडिटी वाला बेस प्रीपेड प्लान एक्टिव होना जरूरी है.

विज्ञापन

550 वाले प्लान में कितने OTT ऐप्स मिलेंगे

550 वाले प्लान में कितने OTT ऐप्स मिलेंगे3 / 7

550 वाले प्लान में कितने OTT ऐप्स मिलेंगेइस पास में 84 दिनों के लिए YouTube Premium, Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play और Tarang Plus का एक्सेस मिलता है. JioTV पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देखे जा सकते हैं.

550 प्लान में 5G का भी फायदा

 550 प्लान में 5G का भी फायदा4 / 7

अगर आपके मौजूदा बेस प्लान में 5जी सर्विस शामिल नहीं है तो यह पास आपको 5जी नेटवर्क पर अपग्रेड कर सकता है. इसके तहत 84 दिनों तक या बेस प्लान की वैलिडिटी खत्म होने तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा, जो भी पहले हो.

विज्ञापन

2,000 रुपये वाले प्लान में पूरे साल का डेटा

2,000 रुपये वाले प्लान में पूरे साल का डेटा5 / 7

लंबे समय के लिए डेटा और OTT बेनिफिट चाहने वालों के लिए 2000 रुपये वाला पास है. इसमें 365 दिनों की वेलिडिटी के साथ 365GB डेटा मिलता है. यह पास उन्हीं नंबरों पर लिया जा सकता है, जिन पर पहले से 1 साल की वैलिडिटी वाला बेस प्रीपेड प्लान एक्टिव हो.

2,000 रुपये वाले प्लान में भी OTT की लंबी लिस्ट

2,000 रुपये वाले प्लान में भी OTT की लंबी लिस्ट6 / 7

इस प्लान में भी YouTube Premium, Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play और Tarang Plus जैसे प्लेटफॉर्म मिलते हैं। इसके अलावा JioTV पर 1000 से ज्यादा लाइव चैनल देख सकते हैं.

विज्ञापन

इस प्लान में 5G अपग्रेड भी

इस प्लान में 5G अपग्रेड भी7 / 7

2,000 रुपये वाले OTT पास को लेने पर बेस प्लान के हिसाब से 5G का अपग्रेड भी मिलता है. कंपनी के मौजूदा नियमों के मुताबिक 5G एक्सेस 84 दिनों तक या बेस प्लान की एक्सपायरी तक, जो भी पहले हो, उपलब्ध रहेगा.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन