Protect Phone from Water Damage: पानी में गिर जाए स्मार्टफोन या भीग जाए तो न लें टेंशन! इस ट्रिक से करें ठीक

Protect Phone from Water Damage: अगर स्मार्टफोन गलती से पानी में गिर जाए या बारिश में भीग जाए, तो बिल्कुल भी परेशान न हो। सिर्फ इन टिप्स को फॉलो करें।

Water Damage
विज्ञापन

Protect Phone from Water Damage: आज स्मर्टफ़ोने हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। मोबाइल की मदद से ज्यादातर काम घर बैठे-बैठे ही आसानी से हो जाते हैं। किसी को पेमेंट करनी हो, या बिजली बिल का भुगतान, मूवी देखना हो या गेम खेलना हो, ऐसे सभी काम आप फोन से कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं। हालांकि बदलते दौर के साथ स्मार्टफोन भी काफी एडवांस हो गए हैं।

आज लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद हैं, जिनमें कई जबरदस्त फीचर्स के साथ वाटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं अगर स्मार्टफोन गलती से पानी में गिर जाए या बारिश में भीग जाए, तो परेशान होना लाजमी है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आये हैं जिनका यूज करके आप अपने फोन को वाटर डैमेज से बचा सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisment

करें इन टिप्स को फॉलो

सबसे पहले ध्यान रखें कि फोन को तुरंत बंद कर दें। पानी से डैमेज होने की स्थिति में आपका डिवाइस जितनी देर तक चालू रहेगा, उसके ठीक से कम करने की संभावना उतनी ही कम होगी। यदि आप या आपके माता-पिता अभी भी फीचर फोन का यूज कर रहे हैं, तो डिवाइस भीग जाने की स्थिति में आपको बैक पैनल खोलने के बाद बैटरी निकाल देनी चाहिए।

स्मार्टफोन को बिल्कुल भी न हिलाएं

सबसे जरूरी पानी निकालने के लिए स्मार्टफोन को बिल्कुल भी न हिलाएं। ऐसे करने से पानी फोन के इंटरनल पार्ट्स को और भी डैमेज कर सकता है। इसी तरह हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल न करें। इससे फोन के अंदर पानी भी जा सकता है।

विज्ञापन

चावल के एक बैग में रखें फोन

जितना समय हो सके स्मार्टफोन को स्विच ऑफ ही रखें और फोन को चावल के एक बैग के अंदर कम से कम छह घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपके फोन की सारी नमी खत्म हो जाएगी। जिसके बाद फिर से आप फोन को यूज कर सकते हैं। इसके अलावा, जब फोन वाटर डैमेज कंडीशन में हो तो उसे चार्ज करने से बचें। आप फोन से सिम कार्ड ट्रे भी निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ