अगर वॉशिंग मशीन से धुल हुए कपड़े निकलने पर उन पर छोटे-छोटे रेशे या लिंट दिखाई देत हैं, तो इसकी वजह हमेशा कपड़े नहीं होते. कई बार इसके पीछे की वजह मशीन का गंदा फिल्टर भी हो सकता है. आमतौर पर लोग कपड़े धोने के बाद मशीन को बंद तो कर देते हैं लेकिन इसके छोटे से फिल्टर की सफाई करना भूल जाता हैं, जिससे गंदगी जमा होने लगती है इससे कपड़ों की सफाई और मशीन की क्वालिटी दोनों प्रभावित हो सकती है.
लिंट फिल्टर का काम क्या होता है?
वॉशिग मशीन में लगा लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रेशे, धागे, बाल और छोटे-छोटे कचरे को रोकने का काम करता है. इसका मकसद ये सुनिश्चित करना है होता है कि ये चीजें मशीन के ड्रेनेज सिस्टम में जाकर उसे जाम न करें.
फिल्टर साफ करना क्यों जरूरी है?
ये फिल्टर सिर्फ कपड़ों को साफ रखने का काम नहीं करता, बल्कि मशीन की परफॉरमेंस भी इससे जुड़ी होती है. अगर ये फिल्टर भर जाए, तो पानी सही तरीके से बाहर नहीं निकल पाता. इससे ड्रेनेज सिस्टम और पंप पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है, जो आगे चलकर खराबी की वजह बना सकता है.
ये भी पढ़ें- माउस और कीबोर्ड को किस USB पोर्ट में लगाना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
अगर फिल्टर पूरी तरह भर जाता है तो उसमें फंसे रेशे और गंदगी बाहर निकलने के बजाय कपड़े छुलते समय मशीन में घूमते रहते हैं. यही लिंट धुले कपड़ों पर चिपक जाते हैं. कपड़ों पर चिपके लिंट इस बात का संकेत है कि फिल्टर को साफ करना चाहिए.
बदबू और बैक्टीरिया की भी बन सकती है वजह
बंद लिंट फिल्टर में नहीं लंबे टाइम तक बनी रहती है. ऐसे माहौल में बैक्टीरिया और फफूंद आसानी से पनप सकते हैं. इससे मशीन के अंदर बदबू आने लगती है. इतना ही नहीं इसका असर पकड़ों पर भी पड़ता है.
कैसे साफ करें वॉशिग मशीन फिल्टर?
ज्यादातर टॉप लोड मशीन में लिंट फिल्टर ड्रम के अंदर एजिटेटर के पास या किनारे पर लगा हो ता है. वहीं फ्रंट लोड मशीनों में भी ये आसानी से मिल जाता है. ऐसे में सावधानी से फिल्टर निकाल कर इसे अच्छी तरह साफ कर लें और इसके सूखने के बाद इसे फिर लगा दें.
कितने दिन में करनी चाहिए सफाई?
अगर आप नियमित रूप से वॉशिग मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो हर दो सप्ताह में एक बार लिंट फिल्टर साफ करना अच्छा माना जाता है. वहीं बारिश में कपड़ों में ज्यादा नहीं और रेशो जमा होने की वजह से इसे हर सप्ताह एक बार जरूर चेक करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- iPhone में गलती से Power बटन दबते ही कट जाती है कॉल? बस बदल दें ये एक सेटिंग
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines