16GB RAM और 6000mAh बैटरी के साथ सस्ता 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y58 5G Launch Price and Features: वीवो ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने आज 20 हजार के बजट में 16GB RAM और 6000mAh बैटरी वाला दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। चलिए इसके बारे में जानें

Vivo Y58 5G Launch Price and Features
विज्ञापन
Advertisment

Vivo Y58 5G: कीमत और वेरिएंट

Vivo Y58 5G को कंपनी ने 19,499 रुपये की कीमत में 8GB रैम और 128GB ऑन-बोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया है। स्मार्टफोन अब भारत में कंपनी के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल आउटलेट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। शुरुआती ऑफर के लिए, ग्राहक SBI, Yes Bank, Bank of Baroda, IDFC First और IndusInd Bank सहित चुनिंदा बैंक कार्ड से 1,500 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं।

Vivo Y58 5G

Vivo Y58 5G के स्पेसिफिकेशन

Vivo Y58 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM दी गई है और इसमें 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है जिससे इसमें कुल 16GB RAM हो जाती है। साथ ही इसमें 128GB स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस फनटच OS 14 पर रन करता है और इसमें 4 साल तक अपडेट मिलेंगे। डिवाइस में 6.72 इंच का FHD डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1024 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले को TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट आई केयर सर्टिफाइड किया गया है और इसमें 2.5D डिस्प्ले है।

विज्ञापन

Vivo Y58 5G के कैमरा फीचर्स

कैमरे के मामले में भी ये डिवाइस काफी जबरदस्त है जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का HD मेन कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा दिया गया है। फ्रंट में इसमें 8MP का पोर्ट्रेट कैमरा है। वीवो Y58 5G में 44W फास्ट चार्जर के साथ 6000 mAh की दमदार बैटरी है। इसमें IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। फोन साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर, वाई-फाई (2.4G, 5G), ब्लूटूथ 5.0 से लैस है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ