भारत में Vivo V23e 5G और Vivo Y21T हुए सस्ते, कीमत में हुई इतने रुपये की कटौती
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo V23e 5G and Vivo Y21T price cut in India: वीवो (Vivo) के तमाम स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें वीवो वी23ई 5जी और वीवो वाई21टी स्मार्टफोन भी शामिल है। ये दोनों ही फोन कंपनी ने अलग-अलग कीमत और वेरिएंट के साथ पेश किया था, जिसकी कीमत में अब कंपनी ने कटौती कर दी है।
9 अगस्त, मंगलवार को वीवो इंडिया (Vivo India) के सीईओ जेरोम चेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका ऐलान किया। इस दौरान कंपनी ने कहा कि वो अपने वीवो V23e 5G और Vivo Y21T की कीमत में कटौती कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय ग्राहकों के लिए Vivo V23e 5G और Vivo Y21T फोन 1 हजार रुपये से कम कीमत में मिलेगा।
Vivo India ने अपने आधिकारिक फेसबुक पर Vivo V23e 5G और Vivo Y21T की कीमतों को कम करने का ऐलान करते हुए पोस्ट शेयर की थी। इसके अनुसार वीवो V23e 5G का 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब भारत में 24,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन को कंपनी 25,999 रुपये में लॉन्च किया था। Vivo V23e 5G के अलावा Vivo Y21T की कीमत में भी 1000 रुपये कम किए हैं।भारत में इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये कर दी गई है।
और पढ़िए –Come Back की कोशिश में Nokia, पेश किया मात्र 5,000 रुपये में फुल फीचर वाला फोन
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: