Airtel देता है 1 साल की वैधता के तीन शानदार प्लान, OTT समेत मिलते हैं कई बेनिफिट्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Airtel 1 year validity plans: एयरटेल अपने ग्राहकों को कई बेनिफिट्स के साथ प्लान पेश करता है। बात करें अगर प्रीपेड प्लान की तो ये भी अलग-अलग कीमत के साथ उपलब्ध हैं। आजकल ज्यादातर यूजर्स 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता के साथ प्लान रिचार्ज करवाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें 365 दिनों वाला अच्छा प्लान चाहिए तो आप एयरटेल के कुछ प्लानों के बारे में जान सकते हैं। आज हम आपको एयरटेल के तीन ऐसे प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 1 साल की वैधता के साथ आते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
एयरटेल का 1799 रुपये वाला प्लान 1 साल की वैधता के साथ आता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, कुल 24GB फ्री डेटा और 3600 फ्री SMS मिलते हैं। डेटा खत्म होने पर यूजर को डेटा रिचार्ज करवाना पड़ता है। इतना ही नहीं ये प्लान यूजर्स को FasTag पर 100 रुपये का कैशबैक, Apollo 24/7 Circle, Wynk Music और Free Hellotunes का सब्सक्रिप्शन देता है।
एयरटेल का 2999 रुपये वाला प्लान 1 साल की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB फ्री डेटा और रोजाना 100 SMS का लाभ मिलता है। साथ ही FasTag पर 100 रुपये का कैशबैक, Wynk Music, Apollo 24/7 Circle और Free Hellotunes का बेनिफिट देता है।
एयरटेल का 3359 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 1 साल की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5GB डेटा और रोजाना 100 SMS का लाभ भी मिलता है। साथ में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को Free Hellotunes और Wynk Music समेत Fasttag पर 100 रुपये का कैशबेक और Apollo 24/7 Circle का मिलता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: