Vivo S17 Pro: चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अपनी नई Vivo S17 series को चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे चीन में जल्द पेश करेगी। लेकिन, लॉन्च से पहले Vivo S17 Pro मॉडल को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म GeekBench पर देखा गया है। जिससे इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चलता है।

Vivo S17 Pro गीकबेंच पर लिस्ट

वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को ऑनलाइन लिस्टिंग GeekBench पर मॉडल नंबर V2285A के साथ देखा गया है। इसके अलावा, यह सिंगल कोर टेस्ट में 873 अंक और मल्टी कोर टेस्ट में 2,350 अंक हासिल करने में सफल रहा। यह डिवाइस एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ इस स्कोर को हासिल करने में कामयाब रहा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.8GHz है और इसमें Mali G610 MC4 GPU है।

विज्ञापन

Vivo S17 Pro launch date

इससे लगता है कि यह स्मार्टफोन मार्केट में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 SoC चिपसेट के साथ दस्तक दे सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म ने यह भी खुलासा किया कि इस चिप को कम से कम एक मॉडल के साथ 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा जाएगा। GeekBench व्यूइंग से यह भी पता चला कि कंपनी का अपकमिंग हैंडसेट ऑउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS पर आधारित FunTouchOS 13 पर चलेगा।

विज्ञापन

Vivo S17 Pro: संभावित स्पेसिफिकेशन

इन सब के अलावा लीक के जरिए भी इस अपकमिंग वीवो फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार वीवो एस 17 प्रो में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी,जो 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा। साथ ही संभावना है कि डिवाइस 128GB और 256GB की इंटरनल स्टोरेज में आ सकता है।

विज्ञापन

डिवाइस को पावर देने के लिए 4,500mAh बैटरी पैक और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की संभावना है। कैमरे की जहां तक बात है तो कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 64 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ