Tecno Phantom V Fold 5G को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग! प्री-बुकिंग अब 27 अप्रैल तक
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Tecno Phantom V Fold 5G: टेक्नो ने इस महीने की शुरुआत में अपना पहला फोल्डेबल फोन फैंटम V फोल्ड 5G को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन की प्री बुकिंग 22 अप्रैल को शुरू की, जिसे लोगों ने खुब खरीदा और पहले दिन ही इसके सभी यूनिट्स बिक गए। अब कंपनी ने घोषणा की है कि इस फोन की प्री बुकिंग 27 अप्रैल तक शुरू रहेगी।
टेक्नो ने कहा है कि वह अपने नोएडा फैक्ट्री में प्रोडक्शन बढ़ाएगी ताकि पूरे भारत में ग्राहक फोन खरीद सकें। डिवाइस 28 अप्रैल से शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी प्री-बुकिंग हर दिन सुबह 10 बजे से 27 अप्रैल तक जारी रहेगी।
Thank you for your overwhelming love and support !!
Prebooking starts again tomorrow at 10 a.m. on AmazonGet ready!
To Prebook on Amazon : https://t.co/Dj51xuXcv7#Tecno #PhantomVFold #BeyondTheExtraordinary #5G #mobile #smartphone pic.twitter.com/gaZtekFO8Q— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) April 22, 2023
कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को भारत में 88,888 रुपये में लॉन्च किया है। लेकिन अमेजन वर्तमान में फैंटम वी फोल्ड 5जी के लिए प्री-बुकिंग ऑफर दे रहा है। ग्राहक 3704 रुपये/माह से शुरू होने वाली 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, ग्राहक फैंटम वी फोल्ड के साथ किसी भी स्मार्टफोन एक्सचेंज पर अतिरिक्त 8000 रुपये का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अमेजन इस फोन पर 6 महीने के भीतर मुफ्त एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट और निःशुल्क पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ सेवा भी प्रदान कर रहा है। वारंटी को और बढ़ाने के लिए ग्राहक 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का भी लाभ उठा सकते हैं। यानी कुल मिलाकर टेक्नो के इस फोन को खरीदने का सुनहरा मौका है।
ये भी पढ़ेंः अब सीधे WhatsApp से Facebook पर भी कर सकेंगे स्टोरी शेयर, यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर
टेक्नो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन 7.85-इंच का AMOLED LPTO डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 2K+ का रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 8:7 है और यह देखने का शानदार अनुभव प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, डिवाइस में फुल एचडी + रिजॉल्यूशन, 21: 9 रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.42-इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले है।
Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और HiOS 13 Fold UI पर चलने वाला, Phantom V Fold Dimensity 9000 Plus चिपसेट के साथ आता है, जो LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज द्वारा संचालित है। 9 जीबी तक की वर्चुअल रैम के साथ, डिवाइस तेज और सुचारू प्रदर्शन प्रदान करता है।
कैमरे की बात करें तो टेक्नो फैंटम वी फोल्ड में 32 मेगापिक्सल के फ्रंट-फेसिंग कैमरा और फोल्डेबल स्क्रीन पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: