Vivo V29 Lite 5G एक और सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Vivo V29 Lite 5G: वीवो कथित तौर पर अपनी V29 सीरीज को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। खबरों के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज के तहत कम से कम तीन मॉडल को पेश कर सकती है। इसमें Vivo V29 Lite, Vivo V29 और Vivo V29 Pro मॉडल शामिल हो सकता है।
ऐसा लगता है कि कंपनी मार्केट में सबसे पहले वी 29 लाइट स्मार्टफोन को पेश करेगा। क्योंकि, इस फोन को एक बाद एक सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा रहा है। हाल ही में वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया था। अब इसे ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम (GCF) पर मॉडल नंबर V2244 के साथ देखा गया है। हालांकि, लिस्टिंग से डिवाइस के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिलती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो वी 29 लाइट 5जी में FHD+ डिस्प्ले होगा। ऐसी संभावना है कि यह एक AMOLED पैनल से लैस हो सकता है, जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की भी सुविधा होगी। साथ ही खबर ये भी है डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस और फनटच ओएस के साथ प्रीलोडेड आएगा।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए वीवो के इस फोन में हुड के नीचे स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट होगा, जो 8 जीबी रैम से लैस होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी इस इस फोन को चीनी मार्केट में Vivo Y78 6G के नाम से रीब्रांड केरगी। Y78 के चीनी सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 44W रैपिड चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करेगा। स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि वीवो का यह एक मिड रेंज फोन होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: