Valentine Week Sale: फ्लिपकार्ट ने गैजेट्स पर अपनी वैलेंटाइन वीक स्पेशल सेल शुरू कर दी है। कंपनी ने इसे मोबाइल बोनान्ज़ा के नाम से शुरू किया है, सेल नए जेनरेशन के iPhone 15 सहित कई पॉपुलर स्मार्टफोन पर सबसे तगड़ी छूट दे रहा है। इस लिमिटेड टाइम सेल में iPhone 15 की शुरुआती कीमत 65,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा सैमसंग, realme और मोटोरोला के फोन पर भी शानदार डील्स मिल रही हैं। फ्लिपकार्ट सेल 9 फरवरी से 15 फरवरी तक लाइव है। आइये इन सभी डील्स के बारे में जानते हैं।
iPhone 15 पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट के ऑफिशियल बैनर से पता चलता है कि यूजर्स iPhone 15 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 65,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बिना किसी डील या बैंक ऑफर के सीधे आप फोन को 11901 रुपये की छूट के साथ अपना बना सकते हैं। हालांकि, यूजर्स अगर पेमेंट के लिए बॉब कार्ड का यूज करते हैं, तो वे अपनी खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं लेकिन यह ऑफर केवल बिक्री की तारीख और उपलब्ध स्टॉक तक ही वैलिड है।
फ्लिपकार्ट बॉब कार्ड के साथ ईएमआई ऑप्शन पर 10 प्रतिशत की छूट और सिटी-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ईएमआई पेमेंट पर 10 प्रतिशत की छूट भी दे रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड यूजर्स और एक्स्ट्रा 5 परसेंट कैशबैक दे रहा है। हालांकि अगर आप अपने पुराने iPhone को एक्सचेंज करते हैं तो आप ट्रेड इन पर 54,900 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह उस फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करता है जिसमें आप ट्रेडिंग कर रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप अपने पुराने iPhone 13 को ट्रेड करके 26,000 रुपये तक बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
Samsung Galaxy S21 FE 5G
इस वैलेंटाइन वीक स्पेशल सेल में सैमसंग का यह डिवाइस भी काफी सस्ते में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट फोन पर फ्लैट 57% का डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद आप इस फोन को सिर्फ 29,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। Samsung Axis Bank से इसे खरीदने पर एक्स्ट्रा 10% का ऑफ भी मिल रहा है। जबकि Flipkart Axis Bank Card के जरिए खरीदारी पर आप 5% का कैशबैक ले सकते हैं।
Realme 12 Pro 5G
इस स्पेशल सेल के दौरान हाल ही में लॉन्च हुआ Realme 12 Pro 5G भी काफी सस्ता मिल रहा है। फोन पर फिलहाल 15% का ऑफ मिल रहा है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके बाद आप फोन को काफी सस्ते में अपना बना सकते हैं।
Motorola Edge 40 Neo
वैलेंटाइन वीक सेल के दौरान Motorola Edge 40 Neo इस वक्त सिर्फ 22,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 27,999 रुपये है। हालांकि DBS Bank Credit कार्ड से इसे खरीदने पर 10% का जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आप फोन पर एक्स्ट्रा 18,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ये ऐप खुद आपके Babu-Shona को भेजेगा Good Morning का मैसेज
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
17 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
20 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
22 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines