300 रुपये से कम के 3 Cool Gadgets, आग जलाने से लेकर खुले हुए पैकेट्स को सील पैक करना होगा आसान
Useful Gadgets Under 300: आज हम आपके लिए तीन ऐसे कमाल के गैजेट लेकर आए हैं जो आपकी लाइफ काफी आसान बना देंगे।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Useful Gadgets Under 300 in India: स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच तो आज हम सभी यूज कर रहे हैं। यहां तक कि घरों में भी आजकल स्मार्ट गैजेट्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं कुछ AI फीचर्स के साथ आने वाले स्मार्ट गैजेट्स ने तो आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है, जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। कई ऐसे टूल्स मार्केट में मौजूद हैं, जो घंटों का काम मिनटों में निपटा देते हैं।
टेक्नोलॉजी और गैजेट के जिस गोल्डन इरा में हम जी रहे हैं, यहां अब यह जानना काफी मुश्किल हो गया है कि हमारे लिए कौन-सा गैजेट बेस्ट है? क्या हमें सस्ते में कुछ ऐसा मिल सकता है जो हमारे कामों को आसान बना दें? अरे! परेशान मत हो आज हम आपके लिए ऐसे ही 3 कूल गैजेट्स लेकर आए हैं। जो सस्ते तो हैं ही साथ ही आपके काम को भी आसान बना देंगे…
क्या आप भी अलमारी खोलने के बाद ‘कोई मिल गया’ वाला रोहित महरा बन जाते हैं? और फिर मां से शिकायत करते हो मां मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा मां, खैर अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप अलमारी में एक छोटी सी लाइट लगाकर इस प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस लाइट में एक मोशन सेंसर भी है। इसका मतलब है कि जैसे ही आप अलमारी खोलेंगे लाइट अपने आप ऑन हो जाएगी। फ्लिपकार्ट और अमेजन से आप इसे 300 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
अगर आप भी चिप्स, नमकीन को आधा खाने के बाद ये कहते हैं कि आधा बाद में खाऊंगा तो ये गैजेट तो आपके पास होना ही चाहिए। दरअसल ये आपके ऐसे सभी प्रोडक्ट्स को फिर से सील पैक कर देता है जिससे पैकेट खुलने के बाद भी प्रोडक्ट क्रिस्पी बना रहता है। खास बात यह है कि इसे आप सिर्फ बैटरी डाल कर कहीं भी यूज कर सकते हैं।
पहाड़ों पर कैंपिंग के लिए जा रहे हैं? तो ये गैजेट आग जलाने में आपकी काफी मदद कर सकता है। अगर ये आपके साथ है तो आपको लाइटर, माचिस की भी जरूरत नहीं है। हां, बस इसके साथ गैस के पास बैठ कर एक्सपेरिमेंट मत करना कहीं लेने के देने ही पड़ जाएं। इसका सावधानी से यूज करें। इसे आप अमेजन से 299 रुपये में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: