हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

UPI PIN बदलना है? PhonePe, Google Pay यूजर्स मिनटों में ऐसे करें चेंज, यहां जान लें तरीका

अगर आपको लगता है कि आपका UPI PIN किसी और को पता चल गया है तो इसे बदलने से बिल्कुल देरी न करें. यहां जाने कैसे आप अपने PhonePe और Google Pay पर कुछ आसान स्टेप्स में नया PIN सेट कर सकते हैं.

विज्ञापन
UPI PIN बदलना है तो जान लें ये आसान तरीका. (AI Image)

आज के समय में UPI ने पैसे भेजना और पेमेंट करना बेहद आसान बना दिया है. चाय की दुकान से लेकर बड़े स्टोर तक कुछ सेंकड में पेमेंट हो जाता है. लेकिन  इस सुविधा के साथ सेफ्टी की जिम्मेदारी भी आपकी है. UPI PIN किसी डिजिटल तिजोरी की चाबी जैसा होता है. अगर आपको शक है कि आपका पिन किसी दूसरे को पता चल गया है या आपर सुरक्षा के लिहाज से इसे बदलना चाहते हैं तो PhonePe, Google Pay जैसे ऐप आप आपको इसे बदले की सुविधा देते हैं. यहां जान लेते हैं कि इसे कैसे अपडेट या बदला जा सकता है.

PhonePe में ऐसे बदलें UPI PIN

PhonePe पर UPI PIN बदलने की प्रक्रिया काफी आसान है. इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले PhoenPe ऐप खोलें.
  • ऊपर लेफ्ट की तरफ दिखाई दे रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
  • अब बैंक अकाउंट्स सेक्शन में जाएं.
  • जिस बैंक खाते का UPI PIN बदलना है उसे सिलेक्ट करें.
  • UPI PIN के सामने दिए गए Change ऑप्शन पर टैप करें.
  • अब अपना मौजूदा पिन दर्ज करें.
  • इसके बाद नया UPI PIN डालें.
  • नए PIN को दोबारा दर्ज करके पुष्टि करें.
  • लास्ट में डन या चेक मार्क पर टैप करें.
  • इसके बाद नया UPI PIN एक्टिव हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- बारिश में क्यों स्लो हो जाता है इंटरनेट? 4G-5G से लेकर Wi-Fi तक, जानें क्या है वजह और कैसे बढ़ाएं स्पीड

विज्ञापन

Google Pay पर कैसे बदलें PIN

Google Pay में भी PIN अपडेट करने के लिए आपको अपने बैंक खाते की सेटिंग में जाना होगा. पूरी प्रक्रिया इस तरह है-

  • Google Pay ऐप खोलें.
  • राइट में प्रोफाइल पर टैप करें
  •  अब Bank Account सेक्शन में जाएं
  • उस बैंक को सिलेक्ट करें जिसका पिन बदलना है.
  • फिर ऊपर दिए तीन डॉट्स यानी More ऑप्शन पर टैप करें.
  • अब Change UPI PIN पर टैप करें.
  • अब अपना पुरानी पिन एड करें
  • फिर जो नया पिन सेट करना हो डालें और डन कर दें.
  • अब अपना नया पिन अपडेट हो गया है.

पुराना UPI PIN भूल गए तो क्या करें?

अगर आपको अपना पुराना UPI पिन याद नहीं है तो भी इसे रीसेट किया जा सकता है. इसके लिए Change UPI PIN की जगह Reset या  Forgot UPI PIN ऑप्शन चुनें.

विज्ञापन
  • अपना डेटिब या ATM कार्ड तैयार रखे.
  • कार्ड के आखिरी 6 अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करें.
  • रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें. 
  • OTP वेरिफाई होने के बाद UPI PIN सेट करें.

PIN बदलते समय इन बातों का रखें ध्यान

UPI PIN को हमेशा गोपनीय रखें और इसे किसी के साथ शेयर न करें. PIN के लिे 1234, 0000 या जन्मतिथि जैसे आसान नंबरों का इस्तेमाल करने से बचें. अगर किसी सदिंग्ध गतिविधि का पता चलता है तो तत्काल PIN बदलें और जरूरत पड़ने पर अपने बैंक से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- पानी में गिरने से खराब हो जाता है सिम कार्ड? जानें ऐसा होने पर क्या करना होता है सबसे जरूरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola