पानी में गिरने से खराब हो जाता है सिम कार्ड? जानें ऐसा होने पर क्या करना होता है सबसे जरूरी

फोन के पानी में भीगने पर सिर्फ मोबाइल ही नहीं सिम कार्ड को लेकर भी चिंता रहती है. क्या पानी से सिम खराब हो सकता है? आइए जानते हैं.

Simcard
1 / 7

कई बार फोन गलती से पानी में गिर जाता है. ऐसे में ये सवाल उठता है कि फोन के अंदर लगा सिम कार्ड भी पानी की वजह से खराब हो सकता है या नहीं.

विज्ञापन

SIM कार्ड में बैटरी नहीं होती

SIM कार्ड में बैटरी नहीं होती2 / 7

सिम कार्ड प्लास्टिक से बना होता है और उसमें कॉन्टैक्ट प्लेट लगी होती है. इसके अंदर कोई बैटरी नहीं होती इसलिए सिर्फ पानी लग जाने से सिम कार्ड तुरंत खराब नहीं होता.

विज्ञापन

कॉन्टैक्ट प्लेट पर लग सकती है जंग

कॉन्टैक्ट प्लेट पर लग सकती है जंग3 / 7

पानी के संपर्क में आने पर सिम कार्ड की कॉन्टैक्ट प्लेट पर जंग लग सकती है. इस जंग की वजह से आगे चलकर सिम कार्ड काम करना बंद कर सकता है.

गीले SIM से फोन को भी खतरा

गीले SIM से फोन को भी खतरा4 / 7

अगर फोन चालू है और उसी दौरान सिम कार्ड पानी के संपर्क में आ जाता है तो शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है. इससे सिम साथ-साथ फोन को भी नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन

फोन भीगे तो तुरंत करें बंद

फोन भीगे तो तुरंत करें बंद5 / 7

अगर आपका फोन गलती से पानी में भीग गया है तो सबसे पहले उसे तुरंत बंद कर दें. इसके बाद सिम कार्ड को भी फो से बाहर निकाल लें. इससे अंदर पानी रुकने और शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो सकता है.

SIM सुखाने के लिए हेयर ड्रायर न लगाएं

SIM सुखाने के लिए हेयर ड्रायर न लगाएं6 / 7

गीले सिम कार्ड को जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बिल्कुल न करों. इसकी गर्म हवा सिम की कॉन्टैक्ट प्लेट को नुकसान पहुंचा सकती है और कार्ड खराब हो सकता है.

विज्ञापन

खराब हो जाए तो आसानी से बदलें

खराब हो जाए तो आसानी से बदलें7 / 7

अगर अच्छी तरह सूखने के बाद भी सिम कार्ड काम नहीं करता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपनी टेलीकॉम कंपनी के स्टोर से नया सिम कार्ड ले सकते हैं. पानी से सिम को दूर रखना बेहतर है, क्योंकि जंग लगने से कार्ड खराब हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन